फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Ration card holders now buy ration from any PDS shop

अब देश के किसी भी डिपो से सस्ता राशन ले सकेंगे उपभोक्ता

Tue, 31 Dec 2019 07:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 31 Dec 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Ration card holders now buy ration from any PDS shop
सांकेतिक तस्वीर

देश के किसी भी डिपो में लोग सस्ता राशन ले सकेंगे। इसको लेकर सॉफ्टवेयर तैयार हो रहा है। सभी राज्य इस कार्य में लगे हैं। हिमाचल में यह सॉफ्टवेयर तैयार है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के जन्मदिन के अवसर पर 6 जनवरी को इस व्यवस्था को लागू किया जा रहा है।

विज्ञापन


बड़ी बात यह है कि राशन लेने के लिए कोई औपचारिकताएं नहीं होंगी। पहले ही तरह पॉस मशीन में राशनकार्ड को स्कैन किया जाएगा। मशीन में अंगूठा लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं की संख्या और राशन कोटे की पर्ची निकलने के बाद उपभोक्ताओं को राशन दिया जाएगा। 
विज्ञापन


फॉर्टिफाइड आटा, तेल और नमक उसी दिन से लोगों को मिलना शुरू होगा। हिमाचल में साढ़े 18 लाख राशनकार्ड परिवारों को यह सस्ता राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। खाद्य आपूर्ति निगम की मानें तो हिमाचल में जिन लोगों के पास राशनकार्ड हैं, उनमें कई लोग सस्ता राशन नहीं लेते हैं। अब राशन फॉर्टिफाइड होने के कारण सभी लोग गुणवत्ता वाला सस्ता राशन लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में ही नहीं, बल्कि देश में इस सिस्टम को लागू किया जा रहा है। हिमाचल ने सॉफ्टवेयर तैयार कर दिया है। हिमाचल के किसी भी कोने का व्यक्ति जिसके पास राशनकार्ड है, वह कहीं भी डिपो से राशन ले सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed