फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh private bus operators statement on Diesel VAT hike by state government

Shimla News: बस ऑपरेटर बोले- पहले ही हालत नाजुक, अब खड़ी करनी पड़ेंगी बसें

Sun, 08 Jan 2023 08:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 08 Jan 2023 08:38 PM IST
सार

शिमला निजी बस ऑपरेटर यूनियन के महासचिव सुनील चौहान का कहना है कि सर्दियों में बसों को पहले ही यात्री नहीं मिल रहे। पूरे दिन बसें चलाने के बाद शाम को 300 से 500 रुपये कैश बच रहा है। डीजल महंगा होने के बाद अब 500 रुपये भी नहीं बचेंगे।

विज्ञापन
himachal pradesh private bus operators statement on Diesel VAT hike by state government
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल में डीजल के दाम बढ़ने से बस ऑपरेटरों और ट्रांसपोर्टरों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। प्रदेश सरकार की ओर से वैट की दरों में की गई बढ़ोतरी से डीजल के दाम एकमुश्त 3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़े हैं। शनिवार को शिमला में डीजल 82.92 रुपये प्रति लीटर था, जो रविवार को 85.93 रुपये प्रति लीटर हो गया। डीजल के दामों में भारी बढ़ोतरी से शहर के बस ऑपरेटरों, ट्रांसपोर्टरों और टैक्सी ऑपरेटरों में भारी रोष है।

विज्ञापन


शिमला निजी बस ऑपरेटर यूनियन के महासचिव सुनील चौहान का कहना है कि सर्दियों में बसों को पहले ही यात्री नहीं मिल रहे। पूरे दिन बसें चलाने के बाद शाम को 300 से 500 रुपये कैश बच रहा है। डीजल महंगा होने के बाद अब 500 रुपये भी नहीं बचेंगे। हमें अपनी बसें खड़ी करनी पड़ेंगी। न्यूनतम किराया 7 से घटा कर 5 रुपये करने पर भी बस ऑपरेटरों ने विरोध दर्ज करवाया था। उधर, डीजल के रेट बढ़ने से ट्रांसपोर्टरों की भी परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


शिमला-मंडी ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक पुरुषोत्तम चंद शर्मा ने बताया कि माल ढुलाई की दरें तो बढ़ेंगी नहीं, इसलिए डीजल के रेट बढ़ने का पूरा बोझ ट्रांसपोर्टरों पर ही पड़ेगा। बड़ी गाड़ियों को माल ही कम मिलता है और कूरियर कंपनियों की वजह से भी नुकसान हो रहा है। जय ढींगू माता टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष राजपाल ने बताया कि कोरोना के कारण टैक्सी कारोबार को हुए नुकसान से अभी उबरे भी नहीं थे कि डीजल की कीमतें बढ़ने से भारी नुकसान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed