फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal Pradesh Panchayat Sachiv Bharti HP Takniki Shiksha Board take type test of candidates

Panchayat Sachiv Bharti: 26 हजार अभ्यर्थियों का टाइप टेस्ट लेगा तकनीकी शिक्षा बोर्ड

Mon, 13 Jun 2022 11:16 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 13 Jun 2022 11:16 AM IST
सार

पंचायत सचिव का एक पद भरने के पीछे तीन उम्मीदवारों को टाइप टेस्ट के लिए बुलाया जा रहा है। अतिरिक्त निदेशक केवल शर्मा ने बताया कि तारीख शीघ्र तय होगी। 

विज्ञापन
himachal Pradesh Panchayat Sachiv Bharti HP Takniki Shiksha Board take type test of candidates
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड पंचायत सचिव परीक्षा दे चुके 26,000 अभ्यर्थियों का रिकॉर्ड लेने के लिए राजी हो गया है। हिमाचल विश्वविद्यालय ने पंचायत सचिव भर्ती परीक्षा लेने के बाद संबंधित विभाग को पूरा रिकॉर्ड ले जाने को कहा था। लिखित परीक्षा के बाद पंचायत सचिव पदों की भर्ती के लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड अब अभ्यर्थियों का टाइप टेस्ट लेगा। इसके बाद नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन


बताते हैं कि पंचायत सचिव का एक पद भरने के पीछे तीन उम्मीदवारों को टाइप टेस्ट के लिए बुलाया जा रहा है। लिखित परीक्षा की मेरिट में आए उम्मीदवारों के दस्तावेज जांचने के बाद नियुक्ति दी जानी है। उल्लेखनीय है कि लिखित परीक्षा लेने के बाद हिमाचल विश्वविद्यालय ने पूरा रिकॉर्ड विभाग को ले जाने को कह दिया था। विभाग इस रिकॉर्ड को अपने पास नहीं लेना चाह रहा था, क्योंकि उसके पास टाइप टेस्ट लेने की कोई व्यवस्था नहीं थी। इस कारण यह मामला मुख्यमंत्री कार्यालय के पास भेजा गया था कि टाइप टेस्ट का काम तकनीकी शिक्षा विभाग से करवाया जाए। 
विज्ञापन


सरकार के पास मामला जाने के बाद तकनीकी शिक्षा विभाग पंचायत सचिवों की परीक्षा पास किए अभ्यर्थियों का टाइप टेस्ट लेने को मान गया है। एक पद के पीछे तीन उम्मीदवारों को टाइप टेस्ट के लिए बुलाया जाना है। राज्य के पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त निदेशक केवल शर्मा कहते हैं कि तकनीकी शिक्षा बोर्ड पंचायत सचिवों का टाइप टेस्ट लेने को राजी हो गया है। यह टेस्ट कब से होंगे, यह तारीख शीघ्र तय होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed