फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal Pradesh News: Singapore Young entrepreneur Kirti Chandel Honoured by United Nations

उपलब्धि: प्रदेश की बेटी कीर्ति चंदेल को संयुक्त राष्ट्र ने किया सम्मानित, गूगल एलेक्सा को दे रहीं टक्कर

Fri, 06 Oct 2023 06:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 06 Oct 2023 06:29 PM IST
सार

कीर्ति ने सिंगापुर में स्पार्कल हेज नाम की कंपनी बनाई है। यह कंपनी विश्व में भ्रमण करने वाले पर्यटकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से सेवाएं प्रदान करती है। 

विज्ञापन
Himachal Pradesh News: Singapore Young entrepreneur Kirti Chandel Honoured by United Nations
युवा उद्यमी कीर्ति चंदेल। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश की युवा उद्यमी कीर्ति चंदेल को पर्यटन को लेकर ईजाद की गई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सेवाओं के लिए संयुक्त राष्ट्र ने सम्मानित किया है। कीर्ति चंदेल ने गूगल एल्सका की तरह वू-हू् नाम की तकनीक को ईजाद किया है। कीर्ति ने सिंगापुर में स्पार्कल हेज नाम की कंपनी बनाई है।

विज्ञापन


यह कंपनी विश्व में भ्रमण करने वाले पर्यटकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी की वू-हू तकनीक वैश्विक स्तर पर पर्यटकों के जायके, उनके रहन-सहन, उनके स्वभाव, उनकी पसंदीदा जगहों के बारे में अवगत कराती रहती है और सुख-सुविधाओं का ध्यान रखती है।
विज्ञापन


सऊदी अरब के रियाद में पर्यटन दिवस के मौके पर कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र की संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संस्था (यूएनडब्ल्यूटीओ) ने कीर्ति चंदेल की सेवाओं को सराहा गया और उन्हें सम्मानित किया गया, साथ ही महिला युवा उद्यमी के रूप कीर्ति की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक नया कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में कीर्ति सिंगापुर की सरकार के सहयोग से साउथ ईस्ट एशिया और यूरोप के कई देशों के भ्रमण करके अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वू-हू सेवाओं का लोहा मनवा चुकी है। कीर्ति पिछले साल भी कई सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं।


बिलासपुर निवासी कीर्ति चंदेल का कहना है कि भारत वर्ष और हिमाचल प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। आज यहां की युवा उद्यमी महिलाएं नई तकनीकों के माध्यम से बड़ी कंपनियों की सहायक उद्यमी बन कर विश्व स्तर पर काम कर रही है। उनकी कंपनी स्पार्कल हेज भी उसी कड़ी का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed