{"_id":"63d77d2706a99048dd5f2201","slug":"himachal-pradesh-hamirpur-police-seize-rs-68-68-lakh-cash-from-car-in-hamirpur-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: हमीरपुर में गाड़ी से 68.68 लाख रुपए बरामद, पालमपुर से चंडीगढ़ जा रहा था चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: हमीरपुर में गाड़ी से 68.68 लाख रुपए बरामद, पालमपुर से चंडीगढ़ जा रहा था चालक
Mon, 30 Jan 2023 09:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 30 Jan 2023 09:08 PM IST
सार
हमीरपुर के चौकी जंबाला में पुलिस ने चेकिंग के लिए उसकी गाड़ी को रोका। तलाशी लेने पर गाड़ी में 68.68 लाख रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सदर थाना पुलिस ने जिला कांगड़ा के पालमपुर निवासी एक व्यक्ति से 68.68 लाख रुपए बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में व्यक्ति इन रुपयों के बारे में जानकारी और दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। इसके कारण हमीरपुर पुलिस ने व्यक्ति की गाड़ी और नगदी को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पालमपुर के नौरा निवासी व्यक्ति अपनी गाड़ी में सवार होकर रविवार रात को चंडीगढ़ जा रहा था। इस दौरान हमीरपुर के चौकी जंबाला में पुलिस ने चेकिंग के लिए उसकी गाड़ी को रोका। तलाशी लेने पर गाड़ी में 68.68 लाख रुपये बरामद हुए। पुलिस ने इतनी बड़ी रकम के बारे में पूछताछ की तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया कि यह पैसें कहां से लाया है और कहां ले जाने हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि संबंधित व्यक्ति लंबे समय से चंडीगढ़ में रहता है। जिस कार में वह सवार था, वह भी चंडीगढ़ नंबर की थी। वर्तमान में सरिया कारोबारियों पर भी पुलिस की कार्रवाई हो रही है। इस बीच अब हमीरपुर में भारी-भरकम नगदी बरामद होने से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। उधर पुलिस थाना हमीरपुर के प्रभारी संजीव गौतम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन