{"_id":"6352782a0ef1014f10343c58","slug":"himachal-pradesh-election-2022-union-minister-anurag-thakur-emotional-speech-in-sujanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Election 2022: भावुक हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मंच पर बोलते-बोलते छलक गए आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Election 2022: भावुक हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मंच पर बोलते-बोलते छलक गए आंसू
Fri, 21 Oct 2022 04:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 21 Oct 2022 04:16 PM IST
सार
अनुराग ठाकुर ने कहा कि छोटे से जिला हमीरपुर से मेरे पिता को मुख्यमंत्री और मुझे केंद्रीय मंत्री बनाया है। उन्होंने भावुक होकर कार्यकर्ताओं का उनके परिवार को दिए गए सम्मान व प्रेम का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
भावुक हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर शुक्रवार को सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी रिटायर्ड कैप्टन रणजीत सिंह की नामांकन सभा में भावुक हो गए। भाषण के दौरान केंद्रीय मंत्री के आंसू तक छलक गए और उन्होंने हमीरपुर जिला भाजपा कार्यकर्ताओं को नमन भी किया।
विज्ञापन
मंच पर बोलने की उन्होंने काफी हिम्मत जुटाई है लेकिन फिर भी वह अपने आंसुओं को नहीं रोक पाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी प्रत्याशी के लिए डटकर प्रचार करने की अपील की है। उन्होंने भावुक होकर कार्यकर्ताओं का उनके परिवार को दिए गए सम्मान व प्रेम का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर ने कहा कि छोटे से जिला हमीरपुर से मेरे पिता को मुख्यमंत्री और मुझे केंद्रीय मंत्री बनाया है। उन्होंने कहा कि जिस मंत्रालय में मैं केंद्रीय मंत्री हूं। उस पद पर कभी देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, चंद्रशेखर, लालकृष्ण आडवाणी सहित देश के कई नेता अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन