{"_id":"636100b820025571ca48f6d7","slug":"himachal-pradesh-election-2022-nadaun-assembly-constituency-congress-candidate-sukhwinder-singh-sukhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nadaun Assembly Seat: चौधरी वोट बैंक के इर्द-गिर्द घूमती रही है नादौन की सियासत, सुक्खू की प्रतिष्ठा दांव पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nadaun Assembly Seat: चौधरी वोट बैंक के इर्द-गिर्द घूमती रही है नादौन की सियासत, सुक्खू की प्रतिष्ठा दांव पर
Tue, 29 Nov 2022 02:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर
प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 29 Nov 2022 02:06 PM IST
सार
भाजपा ने पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री पर दांव खेला है। वहीं कांग्रेस से वर्तमान विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू चुनाव मैदान में हैं। लेकिन, चौधरी समुदाय से आम आदमी पार्टी से प्रत्याशी शैंकी ठुकराल हैं।
विज्ञापन
सुखविंद्र सिंह सुक्खू, विजय अग्निहोत्री।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला हमीरपुर की सबसे हॉट सीट नादौन में इस बार कांग्रेस प्रचार कमेटी के चेयरमैन सुखविंद्र सिंह सुक्खू की राह चुनौतियों भरी है। इस विधानसभा क्षेत्र में पिछले दस चुनाव पर नजर दौड़ाएं तो कांग्रेस की स्थिति ज्यादातर सुखद रही है। अभी तक पिछले दस में से सात चुनाव कांग्रेस ने जीते हैं। जबकि, भाजपा को केवल तीन बार ही विस चुनाव में जीत मिल पाई है, लेकिन नादौन की राजनीति चौधरी वोट बैंक के इर्द-गिर्द घूमती रही है।
विज्ञापन
यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट
विज्ञापन
नादौन में कुल मतदाता 94,931 हैं। इनमें 47,721 पुरुष, जबकि 47,205 महिला मतदाता हैं। जबकि 1,506 सर्विस वोटर हैं, लेकिन इस विधानसभा क्षेत्र में चौधरी वोटरों की संख्या 20 हजार के करीब है, जो अभी तक सभी पार्टियों के प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला करते रहे हैं। चौधरी वोटरों की अधिक संख्या के कारण ही नादौन से चौधरी नारायण चंद पराशर तीन बार विधायक व प्रदेश में शिक्षा मंत्री और हमीरपुर लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, वर्ष 2003 की बात करें तो यहां से प्रभात चौधरी ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। भाजपा के सिटिंग विधायक बाबू राम मंडियाल को हार का सामना करना पड़ा। साल 2003 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बाबू राम मंडियाल को 8,554 मत पड़े। वहीं निर्दलीय प्रभात चौधरी को 9,794 मत, भाजपा से निर्दलीय रघुवीर सिंह ठाकुर को 8,250 मत, जबकि विजयी रहे कांग्रेस प्रत्याशी सुखविंद्र सिंह सुक्खू को 14,329 मत पड़े थे।
वर्ष 2003 जैसी स्थिति इस बार फिर से बनी हुई है। क्योंकि इस बार जहां भाजपा ने पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री पर दांव खेला है। वहीं कांग्रेस से वर्तमान विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू चुनाव मैदान में हैं। लेकिन, चौधरी समुदाय से आम आदमी पार्टी से प्रत्याशी शैंकी ठुकराल हैं। इसके अलावा एक बसपा और दो अन्य निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में हैं। 31 वर्षीय युवा इंजीनियर शैंकी ठुकराल के कारण भाजपा और कांग्रेस दोनों में इन चुनावों में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। चौधरी वोटरों का रुख किस ओर रहा, यह देखना दिलचस्प रहेगा।
यह है पिछले दस चुनाव में भाजपा-कांग्रेस की स्थिति-
1977-1982 नारायण चंद पराशर (कांग्रेस)
1982-1985 धनी राम (भाजपा)
1985-1990 प्रेम दास पखरोलवी (कांग्रेस)
1990-1993 नारायण चंद पराशर (कांग्रेस)
1993-1998 नारायण चंद पराशर (कांग्रेस)
1998-2003 बाबू राम मंडियाल (भाजपा)
2003-2007 सुखविंद्र सिंह सुक्खू (कांग्रेस)
2007-2012 सुखविंद्र सिंह सुक्खू (कांग्रेस)
2012-2017 विजय अग्निहोत्री (भाजपा)
2017-2022 सुखविंद्र सिंह सुक्खू (कांग्रेस)
73.80 फीसदी मतदान
नादौन विस क्षेत्र में कुल 93,423 मतदाताओं में से 68,951 मतदताओं ने मतदान किया। जिसमें 37,305 महिला, जबकि 31,643 पुरुष मतदाता शामिल रहे। मतदान 73.80 फीसदी रहा।
अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।