फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   himachal pradesh election 2022 cm yogi adityanath targets congress in jawali jansabha

Himachal: योगी बोले- सत्ता में होती तो कोरोना में मुफ्त टीकाकरण तो दूर, टेस्ट का पैसा भी खा जाती कांग्रेस

Fri, 04 Nov 2022 07:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/जवाली/ज्वालामुखी
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/जवाली/ज्वालामुखी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 04 Nov 2022 07:30 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माफिया के खिलाफ उत्तर प्रदेश में हम धड़धड़ा अभियान चलाते हैं, इसलिए ऐसा न हो कि कोई कमजोर सरकार आ जाए और वहां के माफिया चोरी-छिपे दुम दबाकर यहां छिप जाएं।

विज्ञापन
himachal pradesh election 2022 cm yogi adityanath targets congress in jawali jansabha
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : https://twitter.com/myogiadityanath

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस न तो लोगों को सुरक्षा दे सकती है, न विकास कर सकती है और न ही किसी का कल्याण कर सकती है। अगर कांग्रेस सत्ता में होती तो कोरोना काल में निशुल्क दवाइयां और टीकाकरण तो दूर, वह टेस्ट के पैसे भी खा जाती। योगी ने शुक्रवार को बिलासपुर के घुमारवीं, कांगड़ा के ज्वाली और ज्वालामुखी में चुनावी जनसभाएं कीं। उन्होंने कहा कि योगी ने कहा कि साल 2023 के अंत तक भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। यह विश्व का सबसे बड़ा मंदिर होगा। योगी ने जनसभा में लोगों से पूछा कि क्या कांग्रेस राम मंदिर का निर्माण करवा पाती। भगवान राम के मंदिर निर्माण में कांग्रेस बैरियर बन रही थी। किसी दुश्मन ने भारत की सीमा में घुसने का घुसने या षड्यंत्र करने का प्रयास किया तो हिमाचल के वीर जवान सर्जिकल स्ट्राइक करने के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन


कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर में धारा-370 को समाप्त कर आतंकवाद के ताबूत में कील ठोकने का काम किया है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश बुलंदियों को छू रहा है। मोदी ब्रांड एंबेसडर बनकर देश की जनता के दिलों में बस गए हैं। जब भी दूसरे देशों में तनाव की स्थिति उत्पन्न होती है तो सब देशों की नजर भारत पर होती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न नीति है और न ही नेता हैं। केंद्र और प्रदेश में कांग्रेस सत्तासीन होने के बाद भी कुछ नहीं करवा पाई। कांग्रेस में परिवारवाद की राजनीति हावी है। कहा कि जिन भी प्रदेशों में चुनाव हो रहे हैं, वहां से कांग्रेस का पत्ता साफ हो रहा है। अब हिमाचल की बारी है।
विज्ञापन


जो 55 साल में कुछ नहीं कर पाए उनसे अब उम्मीद न कीजिए
योगी ने में कहा कि जो 55 साल में कुछ नहीं कर पाए, उनसे अब उम्मीद न कीजिए। एक तरफ आस्था का सम्मान, इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास तो दूसरी तरफ माफिया के खिलाफ उत्तर प्रदेश में हम धड़धड़ा अभियान चलाते हैं। इसलिए ऐसा न हो कि कोई कमजोर सरकार आ जाए और वहां के माफिया चोरी-छिपे दुम दबाकर यहां छिप जाएं। कांग्रेस का हाथ माफिया के साथ रहा है। कहा कि मैं उत्तर प्रदेश से आता हूं, वहां 25 करोड़ की आबादी है और 403 विधानसभा क्षेत्र हैं। वहां कांग्रेस केवल दो ही सीटें जीत पाई है। योगी ने ठहाका लगाते हुए कहा कि राम नाम सत्य होने पर भी चार कंधों की जरूरत होती है, लेकिन यूपी में तो कांग्रेस के पास वो भी नहीं है। कहा कि यूपी में शांति और सौहार्द बनाने के लिए जिन लोगों पर हमने डंडा लगाया है, अगर हिमाचल में कांग्रेस आई तो वे लोग यहां घुस जाएंगे और यहां का वातावरण खराब करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed