{"_id":"60266d1d8ebc3ee94422c5c2","slug":"himachal-pradesh-cricket-team-announced-for-vijay-hazare-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय हजारे ट्रॉफी के लिए हिमाचल टीम घोषित, ऋषि धवन होंगे कप्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय हजारे ट्रॉफी के लिए हिमाचल टीम घोषित, ऋषि धवन होंगे कप्तान
Fri, 12 Feb 2021 05:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 12 Feb 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
विजय हजारे क्रिकेट ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजय हजारे क्रिकेट ट्रॉफी के लिए हिमाचल टीम की घोषणा कर दी गई है। ऋषि धवन को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए टीम शुक्रवार को नादौन क्रिकेट स्टेडियम से जयपुर के रवाना हो गई। प्रतियोगिता 19 फरवरी से 14 मार्च तक चलेगी।
विज्ञापन
टीम में अभिमन्यु राणा, अंकित कलसी, प्रशांत चोपड़ा, रवि ठाकुर, अंकुश बैंस, प्रवीण ठाकुर, अमित कुमार, एकांत सेन, दिग्विजय रांगी, प्रवीण ठाकुर, अंकुश बेदी, आयुष जम्वाल, मयंक डागर, आकाश वशिष्ठ, वैभव अरोड़ा, पंकज जसवाल, अर्पित गुलेरिया, नवीन कंवर, सिद्धार्थ शर्मा, विपिन शर्मा और परीक्षित कश्यप को स्थान मिला है।
विज्ञापन
टीम के मैनेजर नरेंद्र अत्री होंगे। अन्य स्टाफ मे कोच कृष्ण मोहन, सहायक कोच चेतन कुमार, ट्रेनर रजनीश मेहता, फिजियो सुरेश राठौर और वीडियो एनालिस्ट आशीष कपिल होंगे। जिला क्रिकेट संघ के सचिव अनिल भाटिया ने बताया कि हिमाचल प्रदेश ग्रुप-डी में महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, पुडुचेरी और मुंबई के साथ 21, 23, 25, 27 फरवरी और 1 मार्च को ग्रुप मैच जयपुर में खेलेगा।
विज्ञापन