फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal pradesh congress adhyaksh Kuldeep rathore statement in Hamirpur

हिमाचल कांग्रेस: कुलदीप राठौर बोले- मैं अध्यक्ष, पार्टी के कमांडर तो वीरभद्र

Fri, 05 Mar 2021 06:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 05 Mar 2021 06:50 PM IST
सार

  • पार्टी नेतृत्व के सवाल पर बोले प्रदेशाध्यक्ष, वीरभद्र के आशीर्वाद से चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
  • सीएम पर तंज, बोले- हर हफ्ते कर्ज लेने के लिए दिल्ली दौड़ जाते हैं

विज्ञापन
Himachal pradesh congress adhyaksh Kuldeep rathore statement in Hamirpur
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने विस चुनाव से पूर्व कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर चल रही गुटबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है। नेतृत्व के सवाल पर राठौर ने हमीरपुर में कहा कि मैं प्रदेश अध्यक्ष हूं, लेकिन पार्टी के सुपर कमांडर तो वीरभद्र सिंह ही हैं। वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से ही सभी नेता मिलकर वर्ष 2022 में सरकार बनाने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन


राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को चुनौती देते हुए कहा कि अगर दम है तो जिला परिषद के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची सार्वजनिक करें। पंचायत चुनावों में दलबदल के सहारे भाजपा ने जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनाए। मुख्यमंत्री के गृह जिले में जिला परिषद के अधिकृत प्रत्याशी को पराजित करने वाले आजाद उम्मीदवार को जिला परिषद का अध्यक्ष बनाना पड़ा। भाजपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहा। कांग्रेस की मांग पर प्रदेश सरकार नगर निगमों के चुनाव पार्टी चिह्न पर करवाने जा रही है।
विज्ञापन


राठौर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय नेता पंचायतों के चुनाव में भी पहुंच जाते हैं। नगर निगम चुनाव में प्रत्याशियों के चयन के लिए कांग्रेस ने कमेटी गठित की है। छह मार्च को धर्मशाला और आठ मार्च को मंडी में बैठक होगी। 10 को शिमला में प्रदेश प्रभारी के नेतृत्व में रैली होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय शुरू हुए कार्यों पर भाजपा सरकार के फीते काटे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री हर हफ्ते कर्ज लेने के लिए दिल्ली पहुंच जाते हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कर्ज लेकर यह धनराशि कहां खर्च हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल का कांग्रेस में स्वागत, इस पर किसी को आपत्ति नहीं
मंडी से भाजपा विधायक अनिल शर्मा के कांग्रेस में वापसी पर राठौर ने कहा कि उनके पिता सुखराम शर्मा कांग्रेस में हैं। उनके पौत्र ने लोकसभा का चुनाव लड़ा है। अनिल चाहें तो कांग्रेस में आ सकते हैं, इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार, प्रदेश प्रवक्ता दीपक शर्मा और शगुन दत्त शर्मा मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed