फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh central university students staged shav pradarshan in Dharamshala

मांगें पूरी न होने पर केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रों ने किया शव प्रदर्शन

Mon, 08 Mar 2021 11:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 08 Mar 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
himachal pradesh central university students staged shav pradarshan in Dharamshala
कचहरी अड्डा धर्मशाला में शव प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला

कचहरी अड्डा धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रों ने मांगें पूरी न होने पर शव प्रदर्शन किया। छात्र सफेद चादर ओढ़कर लाशों की तरह पड़े रहे। इस दौरान उन्होंने सीयू प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, वहीं सीयू के नाम पर राजनीति करने वाले नेताओं को भी खूब कोसा। मांगों को लेकर शुरू हुआ यह धरना-प्रदर्शन सोमवार को 12वें दिन में प्रवेश कर गया।

विज्ञापन


एबीवीपी की सीयू धर्मशाला इकाई के अध्यक्ष वैभव व देहरा इकाई के अध्यक्ष हेमंत ठाकुर ने कहा कि कुलपति भारत-तिब्बत मामलों को सुलझाने के लिए अधिकतर समय दिल्ली घूमते रहते हैं लेकिन उनसे सीयू का मुद्दा नहीं सुलझाया गया। छात्र आए दिन यहां मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं लेकिन कुलपति को कोई चिंता नहीं है। विभाग संयोजक अभिषेक ने कहा कि छात्र केवल इतनी ही मांग प्रशासन के समक्ष उठा रहे हैं कि उन्हें मूलभूत सुविधाएं शीघ्र प्रदान की जाएं।
विज्ञापन


चाहे वह लाइब्रेरी में बैठने की सुविधा की बात हो, कंप्यूटर लैब, साइंस लैब, हॉस्टल व बस सुविधा भी प्रशासन छात्रों को मुहैया नहीं करवा पाया है। प्रदेश मंत्री विशाल वर्मा ने कहा कि अब केंद्रीय विवि के नाम पर राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं विद्यार्थी परिषद की क्रमिक भूख हड़ताल भी सोमवार को पांचवें दिन में प्रवेश कर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed