फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh: 63.73 percent voting in Panchayat by election

हिमाचल प्रदेश: पंचायत उपचुनाव में 63.73 फीसदी मतदान

Sun, 25 Feb 2024 09:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 25 Feb 2024 09:19 PM IST
सार

 57 पदों पर निर्विरोध प्रत्याशी निर्वाचित हुए थे। एक वार्ड सदस्य पद पर कोई भी नामांकन नहीं हुआ। चुनाव में मत प्रतिशतता 63.73 फीसदी रही।

विज्ञापन
Himachal Pradesh: 63.73 percent voting in Panchayat by election
पंचायतीराज संस्थाओं के उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज संस्थाओं के 86 रिक्त पदों में से 28 के लिए रविवार को उपचुनाव हुए। 57 पदों पर निर्विरोध प्रत्याशी निर्वाचित हुए थे। एक वार्ड सदस्य पद पर कोई भी नामांकन नहीं हुआ। चुनाव में मत प्रतिशतता 63.73 फीसदी रही। सबसे अधिक 84.47 फीसदी मतदान सिरमौर जिला में हुआ। शिमला जिला में 72.67 फीसदी, कांगड़ा में सबसे कम 59.27 फीसदी मतदान हुआ।

विज्ञापन


इसके अलावा बिलासुर में 65.02, हमीरपुर में 64.18, मंडी में 62.69 और ऊना में 62.07 फीसदी मतदान हुआ। चुनावों में 9383 पुरुष मतदाता और 9790 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। कुल 19173 वोट डाले गए। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव सुरजीत सिंह राठौर ने बताया कि प्रदेश में मतदान शांतिपूर्ण रहा। चुनाव परिणाम विभाग के वेब पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed