{"_id":"629c60e9b68cc15b0358e1a6","slug":"himachal-police-solan-woman-police-inspector-rani-wins-mahadangal-in-pathankot","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: सोलन की महिला इंस्पेक्टर ने जीता महादंगल, इनाम में मिली कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: सोलन की महिला इंस्पेक्टर ने जीता महादंगल, इनाम में मिली कार
Sun, 05 Jun 2022 01:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 05 Jun 2022 01:24 PM IST
सार
महादंगल में हिमाचल प्रदेश के सोलन की रानी पहलवान और पंजाब की अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान गुरसिमरन के बीच भिड़ंत हुई। इस भिड़ंत में रानी को 5 और गुरसिमरन को 2 अंक मिले। निर्णायक मंडल ने रानी को विजेता घोषित किया।
विज्ञापन
महिला महादंगल की विजेता रानी पहलवान को कार की चाबी देतीं विधायक रीना धीमान
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पठानकोट की सीमा से सटे हिमाचल के गंगथ में बाबा क्यालूजी महाराज मंदिर में करवाए जा रहे राष्ट्रीय मेले के दूसरे दिन महिला पहलवानों की कुश्तियां करवाई गईं। इसमें देश भर के राज्यों से 200 से अधिक महिला पहलवान शामिल हुईं। इस दौरान कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहलवानों ने भी प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
इस इवेंट के महादंगल में हिमाचल प्रदेश के सोलन की रानी पहलवान और पंजाब की अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान गुरसिमरन के बीच भिड़ंत हुई। इस भिड़ंत में रानी को 5 और गुरसिमरन को 2 अंक मिले। निर्णायक मंडल ने रानी को विजेता घोषित किया।
विज्ञापन
इस महादंगल में हिमाचल पुलिस की इंस्पेक्टर रानी पहलवान को कार और पंजाब की गुरसिमरन को मोटरसाइकिल देकर सम्मानित किया। इसके अलावा हरियाणा सोनीपत की काजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हिसार की पूजा जाट चौथे स्थान पर रही। वहीं, हिम कुमारी का खिताब सोलन की प्रियंका और खुशी के नाम रहा। कुश्ती में इंजरी के कारण मुकाबला बराबरी पर रहा।
विज्ञापन
इनके अलावा, ईशा रोहतक व कंचन हिसार, राधा हिमाचल, दीक्षा हिसार, सोनिया सोनीपत, नेहा रोहतक, नेहा दिल्ली, अनु रोहतक, शहनाज पठानकोट, रितिका दिल्ली ने कड़े मुकाबले कर अपना दम दिखाया और पीतल के बड़े बर्तन और नकद इनाम हासिल किए। इंदौरा की विधायक मेले में बतौर मुख्य मेहमान पहुंचीं और विजेताओं को इनाम वितरित किए।