{"_id":"609ce6ffc57b035e7107f796","slug":"himachal-police-security-in-corona-curfew-oxygen-and-medicine-manufacturing-plants","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कर्फ्यू, ऑक्सीजन व दवा निर्माण प्लांटों की सुरक्षा में डटी हिमाचल पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कर्फ्यू, ऑक्सीजन व दवा निर्माण प्लांटों की सुरक्षा में डटी हिमाचल पुलिस
Thu, 13 May 2021 02:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 13 May 2021 02:15 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरी लहर में कोरोना संक्रमण के बढ़ने के साथ ही हिमाचल प्रदेश पुलिस पर एक बार फिर जिम्मेदारी बढ़ गई है। प्रदेश पुलिस कोरोना कर्फ्यू लागू करने के साथ प्रदेश के अंदर बन रही ऑक्सीजन को बनाने वाले प्लांटों की सुरक्षा के अलावा रेमडिसिविर, डेक्सामेथासोन जैसी मौजूदा समय की अति महत्वपूर्ण दवाओं को बनाने वाली यूनिटों की भी सुरक्षा में तैनात है।
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि इस सारी प्रक्रिया के लिए सभी जिलों की पुलिस की मदद के लिए विभिन्न बटालियनों से करीब 15 सौ पुलिसकर्मी और 800 होमगार्ड जवानों को तैनात किया गया है। उत्तर भारत के सबसे बड़े ऑक्सीजन प्लांट आईनॉक्स में बनने वाली 120 मीट्रिक टन ऑक्सीजन को प्रतिदिन अलग-अलग राज्यों को सप्लाई के दौरान भी हिमाचल पुलिस सुरक्षित परिवहन की जिम्मेदारी निभाती रहती है।
विज्ञापन
वर्तमान में इस प्लांट से हिमाचल प्रदेश की 35 से 40 टन की जरूरत में अहम योगदान देते हुए 15 टन सप्लाई कर रही है, जबकि चंडीगढ़ और दिल्ली को प्रतिदिन 20-20 टन, पंजाब को 60 टन और जम्मू कश्मीर को 15 टन ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही है। हिमाचल के आठ प्लांट जहां सिलिंडर वाली ऑक्सीजन बन रही है। हिमाचल पुलिस लगातार दवाओं और ऑक्सीजन की सप्लाई चेन और ऑक्सीजन निर्माण यूनिटों को सुरक्षा मुहैया करा रही है।
विज्ञापन