फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal police is getting ashamed in the country and the world due to irresponsible attitude

गैर जिम्मेदाराना रवैये से देश दुनिया में शर्मसार हो रही हिमाचल की पुलिस

Thu, 24 Jun 2021 10:38 AM IST
Krishan Singh प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Jun 2021 10:38 AM IST
सार

सियासी संरक्षण और अधिकारियाें के लचर रवैये का ही नतीजा है कि कुल्लू में मुख्यमंत्री के सामने देखने एक ओर एसपी ने एडिशनल एसपी को थप्पड़ जड़ दिया। मुख्यमंत्री के सुरक्षा कर्मियों ने एसपी को घेरकर गाली-गलौज और लातें तक मारीं

विज्ञापन
Himachal police is getting ashamed in the country and the world due to irresponsible attitude
भूंतर में भीड़े पुलिस अफसर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पुलिस के दो आला अधिकारियों के बीच कुल्लू में जो हुआ, उसने एक बार फिर प्रदेश पुलिस को देश दुनिया में शर्मसार कर दिया है। अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रवैये के पीछे सियासी संरक्षण और वरिष्ठ अफसरों का ढुलमुल रवैया बड़ी वजह बन गया है। किसी अफसर के गलत करने पर उसे एक ओर सियासी संरक्षण मिलने लगता है, दूसरी ओर वरिष्ठ अधिकारी भी बुरा बनने से बचने के लिए ठोस जांच के बजाय मामले को घुमाने में जुटे रहते हैं। नतीजतन, प्रदेश पुलिस के अधिकारी बदनामी के नए आयाम गढ़ती जा रही है। हाल के सालों में कई बार पुलिस के आला अधिकारी ऐसे गंभीर आरोपों में फंसे कि उनकी वजह से हिमाचल का नाम खराब हुआ। बहुचर्चित गुड़िया कांड से जुड़े सूरज लॉकअप हत्याकांड में आईजी जहूर जैदी के अलावा तत्कालीन एसपी डीडब्ल्यू नेगी और डीएसपी मनोज जोशी समेत नौ पुलिस कर्मी जेल गए।

विज्ञापन


इस मामले में भी पहली बार हुआ था कि आईजी और एसपी स्तर के अधिकारी लॉकअप में किसी आरोपी की मौत के मामले में जेल गए। एसपी स्तर के अधिकारी के खिलाफ एक प्रशासनिक अधिकारी ने पत्नी से अवैध संबंधों की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की, लेकिन सियासी रसूख और उच्चाधिकारियों के उदासीन रवैये से अधिकारी को न्याय नहीं मिल सका। इसके अलावा प्रदेश के दो एडिशन एसपी स्तर के अधिकारियों पर महिला पुलिस कर्मियों ने यौन शोषण के आरोप लग गए, लेकिन एक बार फिर ठोस कार्रवाई के बजाय दोनों मामलों में आला अधिकारियों और सरकार ने सिर्फ जांच के नाम पर खानापूर्ति कर दी। सियासी संरक्षण और अधिकारियाें के लचर रवैये का ही नतीजा है कि कुल्लू में मुख्यमंत्री के सामने देखने एक ओर एसपी ने एडिशनल एसपी को थप्पड़ जड़ दिया। मुख्यमंत्री के सुरक्षा कर्मियों ने एसपी को घेरकर गाली-गलौज और लातें तक मारीं। जाहिर है पुलिस फोर्स में बढ़ते इस गैर जिम्मेदाराना रवैये में सुधार लाने के लिए सरकार और पुलिस के उच्चाधिकारियों को ठोस कदम उठाने पड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed