फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   himachal panchayat election: zila parishad candidates in hamirpur by cm jairam thakur and ex cm prem kumar dhumal

जिप चुनाव में धूमल और जयराम के सिपहसालारों ने उतारे समानांतर प्रत्याशी

Fri, 08 Jan 2021 10:53 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 08 Jan 2021 10:53 AM IST
विज्ञापन
himachal panchayat election: zila parishad candidates in hamirpur by cm jairam thakur and ex cm prem kumar dhumal
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और दो बार सीएम रहे प्रेम कुमार धूमल के सिपहसालारों ने जिला परिषद चुनाव में समानांतर उम्मीदवार उतार दिए हैं। इससे जिला परिषद चुनाव काफी रोमांचक हो गए हैं। भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तो तीन बाद विधायक रहे एवं वर्तमान में हमीरपुर जिला भाजपा के अध्यक्ष बलदेव शर्मा को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का सिपहसालार माना जाता है।

विज्ञापन


प्रदेश में जब से जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार बनी है, तब से बलदेव शर्मा और विनोद ठाकुर दोनों ध्रुवों में खूब नूराकुश्ती हो रही है। मंडल भाजपा की अनुशंसा के बाद जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा ने विधानसभा बड़सर के सभी 4 जिला परिषद वार्डों से भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की अधिकारिक घोषणा की थी। जिला भाजपा के चारों प्रत्याशियों के नामों पर प्रदेश भाजपा हाईकमान सुरेश कश्यप ने भी मुहर लगाई है।
विज्ञापन


बावजूद इसके बड़सर विस क्षेत्र की चारों जिला परिषद सीटों पर भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर के समर्थक चुनाव में उतर गए हैं। जिला भाजपा ने करेर से राजेश कुमार मांगा, बिझड़ी से विजय कुमारी, दांदडू से संजीव कुमार शर्मा, बड़सर से वीना शर्मा को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने करेर वार्ड से शशि कुमार ठाकुर, बिझड़ी से सुनीता ठाकुर, दांदडू से यशवीर सिंह और बड़सर से रेखा ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चारों वार्डों से कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं। भाजपा नेताओं के समानांतर प्रत्याशियों के चुनाव मैदान में उतरने से बड़सर में बलदेव शर्मा और विनोद ठाकुर की प्रतिष्ठा दांव पर है। दोनों नेताओं ने पूर्व में नामांकन के बहाने शक्ति प्रदर्शन भी किया है, लेकिन असली शक्ति प्रदर्शन तो चुनाव के बाद परिणाम के दौरान होगा। जिस पर लोगों की नजर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed