फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal panchayat election 2020: Ex-panchayat pradhan name not in voters list in Mandi

सबसे पहले संपूर्ण स्वच्छ बनी किलिंग पंचायत के तत्कालीन प्रधान का नाम ही वोटर सूची से गायब

Fri, 01 Jan 2021 12:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर सतीश ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, गोहर (मंडी)
सतीश ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, गोहर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 01 Jan 2021 12:11 PM IST
विज्ञापन
himachal panchayat election 2020: Ex-panchayat pradhan name not in voters list in Mandi
पूर्व प्रधान टेक सिंह, किलिंग पंचायत - फोटो : अमर उजाला

वर्ष 2007 में हिमाचल प्रदेश में सबसे पहले संपूर्ण स्वच्छ पंचायत बनी गोहर विकास खंड की किलिंग पंचायत के तत्कालीन प्रधान टेक सिंह ठाकुर का नाम ही मतदाता सूची से गायब है। 20 वर्ष तक पंचायत का प्रतिनिधित्व कर चुके पूर्व प्रधान के परिवार में बहू के सिवाय किसी का भी नाम मतदाता सूची में नहीं है।

विज्ञापन


पूर्व प्रधान ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को चुनौती दी है। बता दें कि वर्ष 2007 में संपूर्ण स्वच्छता में गोहर विकास खंड की किलिंग पंचायत का नाम प्रदेश में रोशन हुआ था। पंचायत को हिमाचल की पहली संपूर्ण स्वच्छ पंचायत का खिताब मिला था। वर्ष 2020 के पंचायत चुनावों में पूर्व प्रधान के परिवार में बहू को छोड़कर बाकी सदस्यों का नाम मतदाता सूची से गायब होने से कई सवाल उठ रहे हैं। 
विज्ञापन


किलिंग पंचायत में इस बार प्रधान पद पुरुष सामान्य आने पर टेक सिंह प्रधान पद के लिए नामांकन करना चाहते थे, मगर नामांकन करने के लिए उनका नाम मतदाता सूची में न दर्ज न होने से वह अयोग्य करार हो सकते थे। इसको देखते हुए टेक सिंह ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर निर्वाचन आयोग की कार्य प्रणाली को चुनौती दी है। बीडीओ गोहर निशांत शर्मा ने पुष्टि की है कि पूर्व प्रधान टेक सिंह का नाम मतदाता सूची से गायब है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed