फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: youth congress election in himachal pradesh

ज्यादा सदस्य बनाओ, युवा कांग्रेस में प्रदेशाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष का पद पाओ

Mon, 24 Aug 2020 12:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 24 Aug 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: youth congress election in himachal pradesh
युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मनीष ठाकुर

हिमाचल में पहली बार युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की सरदारी उनके बनाए सदस्यों से ही तय होगी। युवा कांग्रेस के चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी 31 अगस्त तक नामांकन भर पाएंगे। प्रदेश भर में युवा कांग्रेस का सदस्यता अभियान 15 सितंबर तक चलेगा। इसके बाद कौन युकां नेता सबसे ज्यादा सदस्य बनाएगा, उसे प्रदेशाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष की तैनाती दी जाएगी। 

विज्ञापन


युवा कांग्रेस हाईकमान ने संगठन के पदाधिकारी बनाने के लिए नया फार्मूला अपनाया है। पहले युकां के पदाधिकारियों के चुनने के लिए बाकायदा चुनाव कराए जाते रहे हैं। पिछली बार युकां के चुनाव 2013 में कराए गए थे। युकां प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह के विधायक चुने जाने के बाद मनीष ठाकुर के हाथों में प्रदेश युकां की कमान दी गई थी। हाईकमान ने प्रदेश युकां के चुनाव लड़ने वाले युकांइयों को सदस्य बनाने के लिए कोड नंबर जारी किए हैं।
विज्ञापन


ये नेता युकां के सदस्य बनाएंगे तो इन सदस्यों को कोड नंबर दिया जाएगा कि किस कोड ने सदस्य बनाया है। इससे यह साफ हो जाएगा कि युकां के चुनाव लड़ने वाले  नेताओं ने कितने सदस्य बनाए हैं। इन सदस्यों की संख्या के आधार पर तय होगा कि कौन युकां प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव बनेगा। इस तरह से सदस्यों की संख्या के आधार पर जिला अध्यक्ष और विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बनेंगे। इस बार लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्षों की तैनाती नहीं होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मनीष ठाकुर कहते हैं कि हाईकमान इस बार संगठन के बनाए सदस्यों के आधार पर प्रदेशाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष बनाएगा। पहले चुनाव से पदाधिकारियों का चयन होता था। नेताओं को कोड नंबर दिया है। सदस्य बनाने के साथ ही नेताओं का कोड दर्ज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed