फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal news: tourists rescue from Baralacha Pass in minus 25 degree temperature

हिमाचल प्रदेश : बारालाचा में बर्फ के बीच माइनस 25 डिग्री तापमान में फंसे 37 यात्री किए रेस्क्यू

Fri, 16 Apr 2021 06:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, उदयपुर/कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, उदयपुर/कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 16 Apr 2021 06:48 PM IST
सार

बीआरओ 70 आरसीसी और जिला पुलिस के संयुक्त रेस्क्यू अभियान में भूखे-प्यासे फंसे लोगों में महिलाओं और बच्चों सहित 37 यात्रियों, 16 वाहनों को सुरक्षित दारचा लाया गया। इससे पहले रात भर बारालाचा में फंसे लोगों को भूखे-प्यासे गाड़ियों में ही सर्द रात काटनी पड़ी।

विज्ञापन
Himachal news: tourists rescue from Baralacha Pass in minus 25 degree temperature
बर्फ में फंसे वाहनों को निकालने में जुटे बीआरओ और पुलिस के जवान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजा बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग के बंद होने से बारालाचा दर्रे में गुरुवार रात बर्फ के बीच माइनस 25 डिग्री तापमान में फंसे 37 लोगों को रेस्क्यू किया गया। इसके अलावा 17 वाहनों को भी निकाला गया, जबकि 41 वाहन अभी भी फंसे हैं। ये वाहन लेह के सरचू से मनाली की तरफ आ रहे थे। हालांकि बीआरओ ने गुरुवार को मनाली-लेह हाईवे-3 को यातायात के लिए बहाल कर दिया था।

विज्ञापन


शाम को ताजा बर्फबारी से बारालाचा वनवे रोड फिर बंद हो गया। जहां कई लोग और वाहन फंस गए थे। सूचना मिलने पर सीमा सड़क संगठन और लाहौल-स्पीति पुलिस मौके पर पहुंचीं और फंसे लोगों को रेस्क्यू किया गया। 
विज्ञापन


बीआरओ 70 आरसीसी और जिला पुलिस के संयुक्त रेस्क्यू अभियान में भूखे-प्यासे फंसे लोगों में महिलाओं और बच्चों सहित 37 यात्रियों, 16 वाहनों को सुरक्षित दारचा लाया गया। इससे पहले रात भर बारालाचा में फंसे लोगों को भूखे-प्यासे गाड़ियों में ही सर्द रात काटनी पड़ी। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति ने बारालाचा में फंसे वाहनों को निकालने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अभी मनाली-लेह मार्ग बहाल नहीं हुआ है, लेकिन रेस्क्यू अभियान पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी वाहनों को भी निकाला जा रहा है। पहले पुलिस ने लेह के सरचू में फंसे वाहनों को निकालना था। इसके बाद दारचा व अन्य जगहों पर फंसे वाहनों को निकाला जाना था, लेकिन इस बीच बारालाचा के पास हिमस्खलन से मनाली-लेह मार्ग अवरुद्ध हो गया है, जिस कारण वाहन आर-पार नहीं जा सके। अभी भी मनाली की तरफ से लेह जाने वाले सैकड़ों मजदूर और सामान से भरे कई ट्रक व अन्य वाहन लेह की तरफ नहीं जा सके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed