फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: tgt non medical and LT TET in himachal pradesh

HP TET: हिमाचल में हजारों अभ्यर्थियों ने दिया टीजीटी नॉन मेडिकल, एलटी का टेट

Sun, 31 Jul 2022 07:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 31 Jul 2022 07:57 PM IST
सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि टीजीटी नॉन मेडिकल की अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए प्रदेश में 76 परीक्षा केंद्र बनाए थे।

विज्ञापन
himachal news: tgt non medical and LT TET in himachal pradesh
अध्यापक की शिक्षक पात्रता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने रविवार को प्रदेश के 131 परीक्षा केंद्रों में टीजीटी नॉन मेडिकल और भाषा अध्यापक की शिक्षक पात्रता (टेट) परीक्षा करवाई। शिक्षा बोर्ड ने परीक्षाओं के लिए 12,820 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए थे। कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए परीक्षा के दौरान उचित दूरी के नियम का पूरा ध्यान रखा गया।

विज्ञापन


स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी और सचिव डॉ. मधु चौधरी ने बताया कि रविवार को स्कूल शिक्षा बोर्ड ने टीजीटी नॉन मेडिकल की अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए प्रदेश में 76 परीक्षा केंद्र बनाए थे। इस दौरान 7,922 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए थे। यह परीक्षा सुबह के सत्र में हुई। दूसरे सत्र में प्रदेश भर में 55 परीक्षा केंद्रों में भाषा अध्यापक विषय के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा (एलटी) करवाई गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एलटी की परीक्षा के लिए 4,898 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। भारी बारिश के बीच हुई यह परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित हुई। परीक्षा के दौरान कोविड नियमों का भी पालन किया गया। अब टीजीटी आर्ट्स के 18,625 अभ्यर्थियों के लिए 145, टीजीटी मेडिकल के 6,135 अभ्यर्थियों के लिए 63 और पंजाबी के 242 और उर्दू विषय के 18 अभ्यर्थियों के लिए एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed