फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: temperature declines will damage plum crop

प्लम पर मौसम की मार, तापमान घटा तो बरबाद हो जाएगी फसल

Fri, 19 Feb 2021 12:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 19 Feb 2021 12:00 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: temperature declines will damage plum crop
प्लम के पौधे - फोटो : अमर उजाला

मौसम की मार से इस साल प्रदेश में प्लम की पैदावार घट सकती है। इन दिनों तापमान में चल रहे उतार-चढ़ाव के कारण प्लम के पौधों पर असमय फूल आना शुरू हो गए हैं। यह सामान्य से 15 से 20 दिन पहले है। आने वाले दिनों में अगर बारिश या बर्फबारी से तापमान गिरता है तो प्लम का उत्पादन प्रभावित हो सकता है।

विज्ञापन


शिमला जिले के जुब्बल निवासी एवं बागवानी विवि नौणी के पूर्व वाइस चांसलर विजय सिंह ठाकुर ने बताया कि 7300 फीट ऊंचाई पर उनके बगीचे में सामान्य से करीब एक महीने पहले प्लम में फ्लावरिंग हो रही है। जमीन में नमी न होने और तापमान बढ़ने से ऐसा हो रहा है।
विज्ञापन


हिमाचल प्लम ग्रोवर फोरम के संस्थापक दीपक सिंघा ने कहा कि प्लम के पौधों पर समय से पहले फूल आने से फसल प्रभावित होने का अंदेशा है। यंग एंड यूनाइटेड ग्रोवर्स एसोसिएशन के महासचिव प्रशांत सहेटा ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले करीब 15 और सामान्य के मुकाबले 20 दिन पहले फ्लावरिंग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड पड़ने से गिर सकते हैं फूल : डॉ. देशराज
उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. देशराज शर्मा ने कहा कि तापमान में बढ़ोतरी से प्लम में फ्लावरिंग हो रही है। प्लम के पौधों पर फूल आने की प्रक्रिया लंबी चलती है। अगर ठंड पड़ने से फूल पूरी तरह गिर जाएं तो फसल प्रभावित हो सकती है।


सालाना 15 हजार मीट्रिक टन उत्पादन
हिमाचल में सालाना 12 से 15 हजार मीट्रिक टन प्लम का उत्पादन होता है। शिमला, कुल्लू और मंडी के अलावा सोलन, सिरमौर में भी प्लम का उत्पादन हो रहा है। ब्लैक अंबर, फ्रायर, एंजिलीनो और फाच्यून के अलावा मैरीपोजा, सेंटा रोजा और रेड ब्यूट किस्म का प्लम हिमाचल में पैदा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed