{"_id":"5f6f29418ebc3e9bbb18c621","slug":"himachal-news-students-of-private-colleges-deprived-of-online-education-will-get-notes-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित निजी कॉलेजों के विद्यार्थियों को घर पर मिलेंगे नोट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित निजी कॉलेजों के विद्यार्थियों को घर पर मिलेंगे नोट्स
Sat, 26 Sep 2020 05:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 26 Sep 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
इंटरनेट सुविधा नहीं होने के चलते ऑनलाइन पढ़ाई से महरूम विद्यार्थियों को निजी उच्च शिक्षण संस्थान घरों पर नोट्स या पैन ड्राइव उपलब्ध करवाएंगे। कोरोना संकट के चलते किसी भी विद्यार्थी की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग ने सभी निजी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को इस बाबत निर्देश जारी किए हैं। निजी संस्थानों में दाखिलों की तारीख भी बढ़ाने को कहा है। विद्यार्थियों से लेट फीस न लेने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक ने बताया कि जिन विद्यार्थियों के पास वाई फाई या इंटरनेट की सुविधा नहीं है। उन्हें नोट्स पहुंचाने को कहा गया है। निजी संस्थान पैन ड्राइव के माध्यम से भी सुविधा उपलब्ध करवा सकते हैं। ऑनलाइन क्लास के कारण विद्यार्थियों को बहुत अधिक समय तक लैपटॉप या कंप्यूटर के आगे न बैठना पड़े, इसके लिए संस्थानों को बीच-बीच में ब्रेक देने को कहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लगातार कंप्यूटर के आगे बैठने से आंखों पर असर होता है। इसके लिए निजी शिक्षण संस्थानों को दो-ढाई घंटे तक ही इस प्रक्रिया को सीमित रखने के लिए कहा गया है। आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही ऑनलाइन पढ़ाई की मानीटरिंग को लेकर एक पुख्ता व्यवस्था तैयार कर ली जाएगी। आजकल आयोग के स्तर पर इसको लेकर मंथन जारी है।
विज्ञापन
बाहरा विवि को तीस तक वेतन जारी करने के निर्देश
नियामक आयोग ने बाहरा विश्वविद्यालय प्रबंधन को अपने स्टाफ को लंबित वेतन तीस सितंबर तक अदा करने के निर्देश दिए हैं। छह अक्तूबर को इस बाबत दोबारा से आयोग के समक्ष सुनवाई होगी।