{"_id":"5f301dc14aea9712e3455344","slug":"himachal-news-shimla-administration-gave-permission-to-priyanka-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी को शिमला आने का मिला ई-पास, कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट साथ लानी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका गांधी को शिमला आने का मिला ई-पास, कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट साथ लानी होगी
Mon, 10 Aug 2020 11:58 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को अपने बच्चों के साथ शिमला आने की जिला प्रशासन ने मंजूरी दे दी है। प्रशासन ने उनके ई-पास को मंजूरी दे दी है। हालांकि, प्रियंका गांधी, उनके परिवार के सदस्यों, सुरक्षा कर्मियों और अन्य कर्मचारियों को 72 घंटे पहले की कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट साथ लानी होगी। उसी शर्त पर इन्हें शिमला में सोमवार को एंट्री मिलेगी।
विज्ञापन
प्रियंका ने 10 अगस्त को शिमला आने की अनुमति मांगी है। उपायुक्त अमित कश्यप ने बताया कि प्रियंका और उनके साथ आने वालों को सशर्त मंजूरी दी गई है। कुल 12 लोगों ने आवेदन किया है। बता दें कि कांग्रेस महासचिव ने शिमला के छराबड़ा में अपना घर बनाया है। अपने घर आने के लिए ही प्रियंका ने अनुमति मांगी थी। हालांकि वह आएंगी या नहीं, इस पर अभी संशय है।
विज्ञापन