{"_id":"5fba747f7242d1018d387b51","slug":"himachal-news-robert-vadra-reached-shimla-spent-time-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉबर्ट वाड्रा भी पहुंचे शिमला, घर पर बिताया दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रॉबर्ट वाड्रा भी पहुंचे शिमला, घर पर बिताया दिन
Sun, 22 Nov 2020 07:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 22 Nov 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
रॉबर्ट वाड्रा-प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा भी शिमला पहुंच गए हैं। रविवार दोपहर को रॉबर्ट वाड्रा अपनी गाड़ी से दिल्ली से शिमला आए हैं। रविवार को उन्होंने दिनभर छराबड़ा स्थित अपने घर में समय बिताया। बताया जा रहा है कि रॉबर्ट के साथ उनके बच्चे भी शिमला आए हैं।
विज्ञापन
प्रियंका वाड्रा तीन दिन से शिमला में हैं। दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण के चलते कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी डॉक्टरों की सलाह पर राहुल गांधी के साथ इन दिनों गोवा गई हैं। कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि प्रियंका और उनके परिवार को अभी एक-दो दिन शिमला में ही रुकने का प्रोग्राम है।
विज्ञापन