{"_id":"602e45878ebc3ee9237512be","slug":"himachal-news-river-rafting-championship-in-hamirpur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में पहली बार होगी रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में पहली बार होगी रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप
Sun, 21 Feb 2021 06:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 21 Feb 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
रिवर राफ्टिंग- फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर में पहली बार राष्ट्रीय रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप होगी। प्रदेश पर्यटन विकास विभाग और रिवर राफ्टिंग फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रतियोगिता होगी। पर्यटन विभाग ने इसके लिए नादौन में ब्यास नदी का चयन किया है। नादौन से लेकर देहरा तक करीब 10 किलोमीटर लंबी साइट को इस राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन
चैंपियनशिप की तिथि अभी तय नहीं हुई है। 12 से 17 मार्च के बीच प्रतियोगिता होने की उम्मीद है। प्रतियोगिता में भारतीय सेना सहित देशभर के करीब एक दर्जन रिवर राफ्टिंग टीमें और खिलाड़ी भाग लेंगे। इसमें तीन स्पर्धाएं सलालम, आर एंक्स और डाउन रिवर स्पर्धा होगी। पूर्व में इस तरह की प्रतियोगिता नहीं हुई है। पर्यटन विभाग ने इसके लिए इंडियन राफ्टिंग फाउंडेशन के अध्यक्ष शौकत पाल सिंह से चर्चा कर चुका है।
विज्ञापन
नादौन में मिलेगा पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा
जिले में पर्यटन गतिविधियों को विकसित करने के लिए विभाग ने मास्टर प्लान भी तैयार किया है। नादौन में रिवर राफ्टिंग सेंटर की अधिसूचना जारी कर दी गई है। यहां पर रिवर राफ्टिंग सेंटर के अलावा चेजिंग रूम, कैफेटेरिया, पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस शौचालय समेत अन्य तमाम सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन
पर्यटन विभाग के निदेशक युनुस ने कहा कि जिला पर्यटन विभाग से नेशनल स्तर की रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप करवाने का प्रस्ताव मिला है। इस बारे में तैयारियां चल रही हैं। नादौन में रिवर राफ्टिंग सेंटर के अलावा चेजिंग रूम, कैफेटेरिया, पर्यटकों के लिए शौचालय समेत अन्य तमाम सुविधाएं विकसित करने के लिए प्रदेश पर्यटन विकास निगम से बातचीत चल रही है।