फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   himachal news: railway project work stopped bjp workers protest in bilaspur

Bilaspur News: तीन दिन से रेलवे प्रोजेक्ट का काम बंद करने पर फूटा भाजपा का गुस्सा, निकाली रैली

Mon, 02 Jan 2023 07:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, स्वारघाट (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, स्वारघाट (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 02 Jan 2023 07:49 PM IST
सार

विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि गत पांच साल तक भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसी भी राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं से भेदभाव नहीं किया गया। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही निर्माण कार्य बंद करवा दिया है।

विज्ञापन
himachal news: railway project work stopped bjp workers protest in bilaspur
स्वारघाट बाजार में रैली निकालते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद

विस्तार

उपमंडल स्वारघाट में रेलवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य तीसरे दिन भी बंद रहा। स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों और स्थानीय युवाओं ने इसे बंद करवाया है। निर्माण कार्य रोकने के खिलाफ नयनादेवी मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने स्वारघाट बाजार में रोष रैली निकाली और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई। श्री नयनादेवी के विधायक रणधीर शर्मा की अगुवाई में मंडल भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सोमवार को स्वारघाट बाजार में रैली निकाली।

विज्ञापन


रणधीर शर्मा ने कहा कि गत पांच साल तक भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसी भी राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं से भेदभाव नहीं किया गया। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही नयनादेवी से पूर्व कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर के पुत्र एवं प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास ठाकुर ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ डरा धमका कर भानुपल्ली-बैरी रेलवे का निर्माण कार्य बंद करवा दिया है। 30 दिसंबर से कंपनियों का काम रोक दिया है।
विज्ञापन


नयनादेवी विस क्षेत्र में पांच जगह काम बंद कर दिया है। जिन लोगों ने कंपनी में काम करने के लिए मशीनरी, जेसीबी और वाहन ले रखे हैं, उन्हें अब बैंक का कर्ज भरना मुश्किल हो जाएगा। प्रशासन मामले में हस्तक्षेप कर जल्द समस्या का समाधान निकाले। भाजपा विधायक की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय स्वारघाट के प्रांगण में प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed