{"_id":"5f6f2cd58ebc3e9b946f48b1","slug":"himachal-news-pg-courses-admissions-to-be-finalized-in-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्तूबर के अंत तक पूरी करनी होगी पीजी कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्तूबर के अंत तक पूरी करनी होगी पीजी कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया
Sat, 26 Sep 2020 05:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 26 Sep 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी के कारण प्रभावित हुई प्रवेश, परीक्षा के शेड्यूल को देखते हुए इसकी भरपाई करने के लिए यूजीसी ने यूजी और पीजी कोर्स प्रथम वर्ष, सेमेस्टर के लिए नया एकेडमिक कैलेंडर जारी किया है। इसके मुताबिक ही विवि को प्रवेश की प्रक्रिया, कक्षाएं और परीक्षाएं संचालित करनी होंगी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विवि को भी अक्तूबर माह के अंत तक पीजी कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। तय कैलेंडर के मुताबिक एक नवंबर से कक्षाएं शुरू करनी हैं। 30 नवंबर तक खाली रहने वाली सीट भी भरनी होगी।
विज्ञापन
कैलेंडर के मुताबिक एक से सात मार्च तक परीक्षा तैयारी को ब्रेक, 8 से 26 मार्च तक पहले सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षाएं, 27 मार्च से 4 अप्रैल तक छुट्टियां, 5 अप्रैल से अगले सेमेस्टर की कक्षाएं, एक अगस्त से 8 अगस्त तक परीक्षा तैयारी को छुट्टियां, फिर 9 से 29 अगस्त तक परीक्षाएं करवानी होंगी। 30 अगस्त 2021 से नए शैक्षणिक सत्र की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन