फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: nursery teacher training jobs in himachal and recruitment and promotion rules

नर्सरी टीचर ट्रेनिंग करने वालों को भी मिलेगा शिक्षक बनने का मौका

Sat, 05 Dec 2020 10:56 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 05 Dec 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
Himachal News: nursery teacher training jobs in himachal and recruitment and promotion rules
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

नर्सरी टीचर ट्रेनिंग करने वालों को भी शिक्षक बनने का मौका मिलने जा रहा है। प्रदेश के प्री प्राइमरी स्कूलों में इन शिक्षकों को नियुक्ति देने के लिए भर्ती और पदोन्नति नियम बनाने का काम शुरू हो गया है। डीएलएड और अर्ली चाइल्डहुड केयर कोर्स करने वालों को भी नये आरएंडपी नियमों में शामिल किया जाएगा। हिमाचल के 3840 स्कूलों में अभी नर्सरी और केजी की प्री प्राइमरी कक्षाएं चल रही हैं।

विज्ञापन


कोरोना संकट के बीच 28 हजार बच्चों के ऑनलाइन दाखिले इन कक्षाओं में हुए हैं। वर्तमान के जेबीटी को ही इन कक्षाओं को पढ़ाने का जिम्मा सौंपा गया है। अब राष्ट्रीय शिक्षा नीति में केंद्र सरकार ने प्री प्राइमरी कक्षाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा है। इसी कड़ी में शिक्षा विभाग ने नर्सरी और केजी कक्षा के बच्चों को पढ़ाने और सीखाने के लिए विशेष शिक्षकों की भर्ती करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय को प्री प्राइमरी कक्षाओं में शिक्षकों की भर्ती करने के लिए नए भर्ती एवं पदोन्नति नियम बनाने को कहा गया है। शिक्षा विभाग की यह मुहिम अगर सिरे चढ़ जाती है तो बीते कई वर्षों से नौकरी की तलाश में बैठे नर्सरी टीचर ट्रेनिंग करने वाले हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। बीते दो वर्षों से ट्रेनिंग कर चुकी कई महिलाएं मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों से उन्हें नौकरी देने की मांग करती आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब राष्ट्रीय शिक्षा नीति के चलते इन्हें नौकरी मिलने की राह आसान होती दिख रही है। इसके अलावा चाइल्डहुड केयर कोर्स करने वालों को भी नए भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में शामिल किया जा रहा है। शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने बताया है कि विभागीय अधिकारियों को प्री प्राइमरी कक्षाओं में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए नए आरएंडपी नियम बनाने को कह दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed