फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: mother killed son after illicit relationship revealed

मां ने प्रेमी संग नौ साल के बेटे की कर डाली हत्या, मासूम ने आपत्तिजनक हालत में देखा था दोनों को

Fri, 18 Sep 2020 06:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 18 Sep 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: mother killed son after illicit relationship revealed
सांकेतिक तस्वीर

नालागढ़ के निक्कूवाल में मां ने अपने नौ साल के बेटे की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। बेटे ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इस पर दोनों ने उसकी दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना 14 सितंबर की है। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के गांव मुल्ला खेड़ा निवासी राम आसरा ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह तीन साल से किराये के मकान में रहता है।

विज्ञापन


उसके चार लड़के और एक लड़की है। 9 साल का बेटा तीसरी कक्षा में पढ़ता था। यह 14 सितंबर को अचानक गायब हो गया। जब उसने पत्नी से पूछा तो उसने बताया कि वो बुआ के घर गया है। 15 सितंबर को उसने बुआ से बेटे के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि 14 सितंबर को वो उसके घर आया ही नहीं। इस पर 16 सितंबर को दूसरे बेटे अमनदीप और अन्य लोगों की मदद से बेटे की खोज शुरू की। इसी दौरान उसका शव खेतों में मिला। 
विज्ञापन


सीसीटीवी से हुआ वारदात का खुलासा 
बेटे का शव मिलने के बाद बाद राम आसरा ने आकाश अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग को देखा। इसमें आरोपी और उसकी पत्नी दिखते हैं। अशोक उसके घर की ओर आता है और उसके बाद उसका 9 वर्षीय बेटा भी घर की ओर आता हुआ कैमरे में दिखाई देता है। इसके बाद बेटा वापस बाहर नहीं आया। बाद में उसका शव खेत में मिला। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed