{"_id":"65152f3f61fadd02ae0085b5","slug":"himachal-news-miss-little-himachal-crown-won-by-samridhi-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मंडी की समृद्धि ने पहना लिटिल मिस हिमाचल का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मंडी की समृद्धि ने पहना लिटिल मिस हिमाचल का ताज
Thu, 28 Sep 2023 06:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 28 Sep 2023 06:08 PM IST
सार
13 साल की समृद्धि मंडी की रहने वाली हैं और चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रही हैं। वे डॉक्टर बनना चाहती हैं, लेकिन साथ में माया नगरी भी जाना चाहती हैं।
विज्ञापन
लिटिल मिस हिमाचल समृद्धि।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लिटिल मिस हिमाचल प्रतियोगिता का समापन कांगड़ा में हुआ। इसमें मंडी की समृद्धि ने प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने पूरे क्षेत्र और राज्य को गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता के विभिन्न राउंड में राज्यभर से 20 से अधिक फाइनलिस्ट ने भाग लिया। राज्य स्तर पर गलोड़ की आराध्या गर्ग ने प्रथम रनरअप का खिताब जीता, जबकि हमीरपुर की अलीशा को द्वितीय रनरअप घोषित किया गया।
विज्ञापन
इस उपलब्धि के लिए समृद्धि के नाना दलीप ठाकुर, उषा शर्मा, पवन शर्मा, दादा हेम चंद बहल ने उसे इस उपलब्धि पर बधाई दी। समृद्धि ने इसका श्रेय अपनी मां डॉ. गरिमा ठाकुर और दीपक बहल, अपने मामा सूरज ठाकुर और अपने शिक्षकों को दिया है। 13 साल की समृद्धि मंडी की रहने वाली हैं और चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन
वह आरएएस मीडिया प्रोडक्शन मोहाली के साथ अमेजॉन, फ्लिप कार्ट में एक मॉडल के रूप में काम कर रही हैं और स्टार फेस ऑफ इंडिया की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। वे डॉक्टर बनना चाहती हैं, लेकिन साथ में माया नगरी भी जाना चाहती हैं। समृद्धि का कहना है कि वह लिटिल मिस हिमाचल की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए काफी आश्वस्त हैं।
विज्ञापन