फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal News: Manimahesh Yatra halted due to bad weather conditions

Manimahesh: 13 जुलाई तक श्रद्धालुओं के मणिमहेश यात्रा पर जाने पर रोक

Sun, 10 Jul 2022 04:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 10 Jul 2022 04:42 PM IST
सार

जिलाधीश डीसी राणा ने बताया कि खराब मौसम के कारण नदी नाले उफान पर हैं। जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है।  इसके चलते मणिमहेश जा रहे लोगों पर प्रतिबंध लगाया है।

विज्ञापन
Himachal News: Manimahesh Yatra halted due to bad weather conditions
मणिमहेश डल झील (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में खराब मौसम को देखते हुए जिला चंबा प्रशासन ने 13 जुलाई तक मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारी बारिश के चलते मणिमहेश के बीच धन्छौ के पास पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। रास्तों को भी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने इनकी मरम्मत करने के संबंधित विभाग को निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


खराब मौसम और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने 13 जुलाई तक मणिमहेश जाने पर रोक लगाई है। जो श्रद्धालु यात्रा पर निकल गए हैं, उनसे अपील की गई है कि वे जहां भी हैं वहां सुरक्षित स्थान पर रहें। मौसम विज्ञान केंद्र ने चार दिन तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। इसलिए यात्रा पर गए श्रद्धालु चार दिन बाद ही सुरक्षित स्थान को छोड़ें। 
विज्ञापन


अधिकारिक तौर पर मणिमहेश यात्रा दो अगस्त को शुरू होनी है, लेकिन पंजाब सहित अन्य राज्यों के श्रद्धालु जुलाई में ही यात्रा पर जाना शुरू कर देते हैं। इन दिनों काफी संख्या में श्रद्धालु मणिमहेश यात्रा पर प्रस्थान कर रहे हैं। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यात्रा पर प्रतिबंध लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधीश डीसी राणा ने बताया कि खराब मौसम के कारण नदी नाले उफान पर हैं। जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है।  इसके चलते मणिमहेश जा रहे लोगों पर प्रतिबंध लगाया है। मौसम साफ होने पर लोग मणिमहेश के लिए प्रस्थान कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed