फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: literacy rate 86 percent in Himachal Pradesh

50 वर्षों में 31 से 86 फीसदी पहुंची हिमाचल की साक्षरता दर

Tue, 26 Jan 2021 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 26 Jan 2021 05:00 AM IST
सार

  • प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया गया हिमाचल के शिक्षा क्षेत्र में आए बदलाव
  • स्कूल, कॉलेजों की संख्या में हुई बढ़ोतरी, गुणात्मक शिक्षा पर रहा जोर
  • कोरोना संकट के दौरान शुरू हुई ऑनलाइन शिक्षा से भी करवाया अवगत

विज्ञापन
Himachal News: literacy rate 86 percent in Himachal Pradesh
पूर्ण राज्यत्व दिवस पर लगाई गई प्रदर्शनी में बीते 50 वर्षों के दौरान शिक्षा क्षेत्र में आए बदलाव चित्रों के माध्यम से दर्शाए गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश ने बीते पचास वर्षों के दौरान शिक्षा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रदेश की साक्षरता दर वर्ष 1971 में 31.96 प्रतिशत थी। 2021 में यह 86.60 प्रतिशत हो गई है। सोमवार को पूर्ण राज्यत्व दिवस पर रिज मैदान के दौलत सिंह पार्क में लगाई गई प्रदर्शनी में बीते 50 वर्षों के दौरान शिक्षा क्षेत्र में आए बदलाव चित्रों के माध्यम से दर्शाए गए।

विज्ञापन


आंकड़ों से बताया गया कि स्कूल, कॉलेजों की संख्या में कितनी बढ़ोतरी हुई। गुणात्मक शिक्षा पर किस तरह विभिन्न योजनाएं शुरू कर जोर दिया गया। बीते वर्ष कोरोना संकट के दौरान सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षा से भी लोगों को अवगत करवाया गया।
विज्ञापन


शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने बताया कि प्राइमरी स्कूल 10716, मिडल 2038 और वरिष्ठ व वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों की संख्या 2797 हो गई है। पचास हजार से अधिक शिक्षक सेवाएं दे रहे हैं। इनरोलमेंट में भी बढ़ोतरी हुई है। प्रदर्शनी से सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना संकट के दौरान सरकारी स्कूलों में करवाई गई ऑनलाइन पढ़ाई आकर्षण का केंद्र रही। दर्शाया गया कि किस तरह शिक्षकों ने डिजिटल सामग्री तैयार कर बच्चों तक मोबाइल फोन और दूरदर्शन के माध्यम से पहुंचाई। होमवर्क और परीक्षाएं किस प्रकार ली गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed