फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news:lahaul spiti only one school affiliated with hpbose dharamshala

HPBOSE: लाहौल-स्पीति में बोर्ड से मान्यता प्राप्त नहीं है एक भी सीनियर सेकेंडरी स्कूल

Fri, 17 Feb 2023 10:39 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 17 Feb 2023 10:39 AM IST
सार

कांगड़ा में सबसे अधिक 267 स्कूल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत पंजीकृत हैं। मंडी जिला बोर्ड से संबद्धता प्राप्त स्कूलों की श्रेणी में दूसरे स्थान पर आता है।

विज्ञापन
himachal news:lahaul spiti only one school affiliated with hpbose dharamshala
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त एक भी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नहीं है। जिले में 10वीं तक की शिक्षा देने के लिए भी बोर्ड के पास मात्र एक ही स्कूल पंजीकृत है। जिला कांगड़ा में सबसे अधिक 267 स्कूल पंजीकृत हैं। इनमें 156 हाई और 111 स्कूल सीनियर सेकेंडरी तक शिक्षा मुहैया करवा रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के पास शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए 1098 सीनियर सेकेंडरी और हाई स्तर के स्कूल पंजीकृत हैं। इनमें जिला कांगड़ा में सबसे अधिक 267 स्कूल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत पंजीकृत हैं। मंडी जिला बोर्ड से संबद्धता प्राप्त स्कूलों की श्रेणी में दूसरे स्थान पर आता है।
विज्ञापन


शिमला जिला शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त स्कूलों की श्रेणी में तीसरे नंबर पर है। कबायली जिला लाहौल-स्पीति बोर्ड से संबद्धता प्राप्त एक ही स्कूल पंजीकृत है। यह स्कूल 10वीं तक शिक्षा देता है, जबकि सीनियर सेकेंडरी तक की शिक्षा मुहैया करवाने के लिए प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के पास एक भी स्कूल पंजीकृत नहीं है। किन्नौर जिले में मात्र 12 स्कूल शिक्षा बोर्ड के पास पंजीकृत हैं। इनमें हाई स्कूल आठ और सीनियर स्कूलों की संख्या चार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस जिले में कितने स्कूल
जिला हाईस्कूल सीनियर कुल
कांगड़ा 156 111 267
मंडी 101 80 181
शिमला 89 32 121
हमीरपुर 49 61 110
कुल्लू 57 27 84
सोलन 43 33 76
बिलासपुर 46 26 72
ऊना 38 34 72
सिरमौर 47 19 66
चंबा 24 12 36
किन्नौर 08 04 12
लाहौल-स्पीति 01 00 01
कुल 659 439 1098

शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के पास 1098 स्कूल पंजीकृत हैं। इनमें 659 हाई और 439 स्कूल सेकेंडरी तक की शिक्षा मुहैया करवा रहे हैं। जिला लाहौल-स्पीति में एक हाई स्कूल पंजीकृत है। सेकेंडरी स्तर का एक भी स्कूल बोर्ड से संबद्धता प्राप्त नहीं है। - डॉ. मधु चौधरी, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed