फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Hundred percent teaching and non teaching staff will join duty in schools from today

हिमाचल के स्कूलों में आज से आएंगे 100 फीसदी शिक्षक और गैर शिक्षक

Mon, 12 Oct 2020 11:12 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 12 Oct 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
Himachal News: Hundred percent teaching and non teaching staff will join duty in schools from today
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के स्कूलों में सोमवार से सौ फीसदी शिक्षक और गैर शिक्षक लौट आएंगे। 12 अक्तूबर से हिमाचल सरकार ने स्कूलों में नई व्यवस्था लागू कर दी है। स्कूल आने वाले शिक्षकों और प्रिंसिपल को विद्यार्थियों की संख्या और कमरों के हिसाब से माइक्रो प्लान बनाकर 17 अक्तूबर तक शिक्षा उपनिदेशकों को भेजना है। 15 से 17 अक्तूबर तक अभिभावकों के साथ संवाद करने के लिए ई पीटीएम होगी।

विज्ञापन


हालांकि विद्यार्थियों के स्कूलों में नियमित आने के फैसले के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। केंद्र सरकार ने 15 अक्तूबर के बाद शिक्षण संस्थान खोलने का फैसला राज्य सरकारों पर छोड़ा है। हिमाचल में इस बाबत कैबिनेट बैठक में फैसला लिया जाना था, लेकिन बैठक न होने पर शिक्षा विभाग ने अपने स्तर पर फैसला लेते हुए स्कूलों को नियमित तौर पर विद्यार्थियों के लिए खोलने से गुरेज किया है।
विज्ञापन


केंद्र की एसओपी को लागू करते हुए शिक्षा विभाग ने फिलहाल सोमवार से सौ फीसदी शिक्षकों और गैर शिक्षकों को बुलाने का फैसला लिया है। 12 से 16 अक्तूबर तक विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोलने का माइक्रो प्लान बनाया जाएगा। इसके तहत हर स्कूल में देखा जाएगा कि वहां कितने बच्चे पढ़े रहे हैं। कितने कमरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कितने विद्यार्थियों को शारीरिक दूरी का ख्याल रखते हुए बुलाया जा सकता है। स्कूलों को यह माइक्रो प्लान 17 अक्तूबर तक उपनिदेशकों को भेजना है। ई पीटीएम में अभिभावकों के साथ फर्स्ट टर्म परीक्षाओं के परिणाम साझा किए जाएंगे। अक्तूबर में ऑनलाइन ही पढ़ाई जारी रहेगी।


मास्क पहने शिक्षकों और गैर शिक्षकों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही शिक्षण संस्थानों में प्रवेश दिया जाएगा। शारीरिक दूरी का पालन करना होगा। विद्यार्थी पर स्कूल आने का दबाव नहीं बनाया जाए। एक महीने तक न हाजिरी लगेगी और न परीक्षा होगी। शिक्षकों की हाजिरी बायोमीट्रिक से नहीं लगेगी। प्रिंसिपल और हेडमास्टर इसकी निगरानी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed