फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: himachal pradesh state teacher award 2021 to 17 teachers in himachal pradesh

हिमाचल: इन 17 शिक्षकों को मिलेगा राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार, सूची जारी

Wed, 01 Sep 2021 06:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 01 Sep 2021 06:04 PM IST
सार

शिमला, सोलन और सिरमौर जिला से तीन-तीन शिक्षकों का चयन हुआ है। चंबा जिले से किसी भी शिक्षक का नाम शामिल नहीं है। अन्य आठ जिलों से एक-एक शिक्षक को पुरस्कार मिलेगा।

विज्ञापन
Himachal News: himachal pradesh state teacher award 2021 to 17 teachers in himachal pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार इस वर्ष सरकारी स्कूलों में कार्यरत 17 शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार देगी। शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने बुधवार को शिक्षक दिवस पर 5 सितंबर को सम्मानित किए जाने वाले शिक्षकों की सूची जारी कर दी है। इन शिक्षकों को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समारोह की अध्यक्षता करेंगे। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


शिमला, सोलन और सिरमौर जिला से तीन-तीन शिक्षकों का चयन हुआ है। चंबा जिले से किसी भी शिक्षक का नाम शामिल नहीं है। अन्य आठ जिलों से एक-एक शिक्षक को पुरस्कार मिलेगा। 14 शिक्षकों का चयन प्रदेश भर से प्राप्त 51 आवेदनों के आधार पर हुआ है, जबकि तीन शिक्षकों का राज्य चयन कमेटी ने किया है। कमेटी ने मंडी जिले से दो और कुल्लू जिले से एक शिक्षक को चुना है।
विज्ञापन


जिला किन्नौर के रिकांगपिओ स्कूल से प्रिंसिपल जिया लाल नेगी, शिमला जिले के रामपुर स्कूल के प्रवक्ता प्रेम लाल दुल्टा,  संजौली स्कूल के प्रवक्ता अजय कुमार वशिष्ठ, रोहड़ू के अढ़ाल स्कूल के टीजीटी पंकज शर्मा, सोलन के बघेरी स्कूल के डीपीई सुमित सिंह, सोलन जिले के चमत भरेच स्कूल के शास्त्री हरदेव, बरोटीवाला स्कूल के पीईटी सुरेंद्र पाल मेहता, मंडी जिले के खडूना स्कूल से जेबीटी इंद्रेश कुमार, सिरमौर जिले के गलांघाट स्कूल के टीजीटी विवेक कुमार कौशिक, ऊना जिले के बसाल स्कूल के डीएम सुभाष चंद, बिलासपुर जिले के बलग का घाट स्कूल के एचटी संजीव कुमार, हमीरपुर जिले के बीर बघेरा स्कूल के सीएचटी सुरेश कुमार, लाहौल-स्पीति जिले के केलांग स्कूल के सीएचटी छिम्मे आंगमो और कांगड़ा जिले के टिहरी स्कूल के जेबीटी राजेंद्र कुमार का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा कुल्लू जिले के नग्गर स्कूल के प्रवक्ता धर्म चंद, मंडी जिले के डडोह स्कूल के टीजीटी कुंजुन वर्मा और थुनाग स्कूल के सीएचटी इंद्र सिंह ठाकुर को चयन कमेटी ने चुना है। इन शिक्षकों को पुरस्कार के तौर पर प्रशस्ति पत्र और एक वर्ष का सेवा विस्तार मिलेगा। 


बीते वर्ष के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता को भी मिलेगा राज्य पुरस्कार
वर्ष 2020 में हमीरपुर के प्रवक्ता नरदेव सिंह को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिला था। अब 5 सितंबर को इन्हें प्रदेश सरकार राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार देगी। गौर रहे कि राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को अगले वर्ष राज्य पुरस्कार दिया जाता है।

सोलन के कमल किशोर को इस बार मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए इस वर्ष जिला सोलन से प्रिंसिपल कमल किशोर शर्मा का हिमाचल प्रदेश से चयन हुआ है। इन्हें राष्ट्रपति की ओर से उपायुक्त सोलन के माध्यम से पुरस्कार दिया जाएगा।



अपने साथ एक ही परिजन ला सकेंगे शिक्षक
समारोह में सम्मानित होने वाले शिक्षक अपने साथ सिर्फ ही परिजन ला सकेंगे। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक डॉ. पंकज ललित ने बताया कि कोरोना एसओपी के चलते पीटरहॉफ में हाल की क्षमता के 50 फीसदी लोग ही उपस्थित रह सकेंगे। शिक्षकों के रहने का इंतजाम राज्य सहकारी बैंक के सांगटी (शिमला) स्थित गेस्ट हाउस में किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed