फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Coronavirus Vaccine News: Himachal Pradesh government sent data of people to centrre govt for coronavirus vaccine

Coronavirus Vaccine: हिमाचल में कोरोना वैक्सीन की तैयारियां पूरी, केंद्र को किया सूचित

Thu, 24 Dec 2020 04:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 24 Dec 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
Himachal Coronavirus Vaccine News: Himachal Pradesh government sent data of people to centrre govt for coronavirus vaccine
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पेक्सेल्स

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्रदेश सरकार ने इसके बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सूचित कर दिया है। हिमाचल में पहले स्वास्थ्य कर्मचारी, फिर फ्रंट लाइन कर्मी, उसके बाद 50 साल से ऊपर अन्य बीमारी से ग्रसित लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगेगा। स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस और अन्य फ्रंट लाइन पर काम करने वालों का डाटा मांग लिया है।

विज्ञापन


अगर टीका लगने के बाद किसी को भी गलत असर होता है तो ऐसी स्थिति में उस व्यक्ति को 1 घंटे में अस्पताल पहुंचाया जाएगा, ताकि उसे उचित उपचार मिल सके। प्रदेश में कोरोना वैक्सीन देने के लिए कर्मचारियों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। लोगों को टीका लगाने के लिए तीन हजार वैक्सीनेटरों की फील्ड में ड्यूटी लगेगी। प्रदेश सरकार ने हिम सुरक्षा अभियान के तहत 50 लाख लोगों से संपर्क किया है।
विज्ञापन


विभाग को ऐसे हजारों लोग मिले हैं, जिनमें कोरोना जैसे लक्षण पाए गए हैं, जबकि कई लोगों में तपेदिक, हृदय रोग जैसी बीमारियों के लक्षण मिले हैं। उन लोगों को उपचार के लिए अस्पताल बुलाया जा रहा है। हिमाचल में 4500 के करीब एक्टिव मामले हैं। इनमें से 85 फीसदी लोग घरों में आइसोलेट हैं, जबकि 15 फीसदी अस्पताल में भर्ती है। हिमाचल में 877 से ज्यादा लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। शिमला, कांगड़ा और मंडी में सबसे ज्यादा मौतें हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की तैयारियां पूरी हैं। स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीकाकरण के लिए प्रशिक्षित किया गया है। पहले स्वास्थ्य कर्मी, फिर फ्रंट लाइन कर्मी, उसके बाद 50 साल से ऊपर अन्य बीमारी से ग्रसित लोगों को टीका लगेगा। - अमिताभ अवस्थी, स्वास्थ्य सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed