फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal News: Hamirpur three young IAS officers appointed as deputy commissioners

हमीरपुर के तीन युवा आईएएस एक साथ बने तीन जिलों के उपायुक्त

Thu, 24 Jun 2021 07:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 24 Jun 2021 07:58 PM IST
सार

वर्ष 2014 बैच के आईएएस अधिकारी राम कुमार गौतम को प्रदेश सरकार ने सिरमौर जिले का उपायुक्त नियुक्त किया है। वह इससे पूर्व हिमाचल प्रदेश खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग में निदेशक पद पर सेवारत थे। 

विज्ञापन
Himachal News: Hamirpur three young IAS officers appointed as deputy commissioners
हमीरपुर जिले के तीन युवा आईएएस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल के सबसे शिक्षित जिला हमीरपुर के तीन आईएएस अधिकारियों की एक साथ तीन जिलों के उपायुक्त के पद पर नियुक्ति हुई है। वर्ष 2013 बैच के आईएएस अधिकारी नीरज कुमार को प्रदेश सरकार ने लाहुल स्पीति जिले का जिलाधीश नियुक्त किया है। नीरज कुमार हमीरपुर जिले के गांव ताल धनासी के रहने वाले हैं। वह इससे पूर्व श्रम आयुक्त के पद पर शिमला में सेवारत थे। इसी तरह वर्ष 2014 बैच के आईएएस अधिकारी राम कुमार गौतम को प्रदेश सरकार ने सिरमौर जिले का उपायुक्त नियुक्त किया है।

विज्ञापन


वह इससे पूर्व हिमाचल प्रदेश खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग में निदेशक पद पर सेवारत थे। राम कुमार गौतम भी हमीरपुर जिले की तहसील टौणीदेवी के ढांगू गांव के रहने वाले हैं। इसके अतिरिक्त वर्ष 2014 बैच के युवा आईएएस अधिकारी आशुतोष गर्ग को प्रदेश सरकार ने कुल्लू जिले में उपायुक्त के पद पर नियुक्ति प्रदान की है। आशुतोष गर्ग हमीरपुर जिला मुख्यालय से सटे गांव सलासी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


वह इससे पूर्व हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग में सेवारत रहे हैं। हमीरपुर जिले से तीन आईएएस अधिकारियों की उपायुक्त के पद पर नियुक्ति होने से हमीरपुर के लोगों में खुशी की लहर है। कई लोग सोशल मीडिया के माध्यम से इन अफसरों को बधाई संदेश भेज रहे हैं। हालांकि, इससे पूर्व आईएएस अधिकारी केआर भारती समेत अन्य अधिकारी भी विभिन्न जिलों के उपायुक्त रह चुके हैं, लेकिन एक साथ जिले से तीन अधिकारियों की नियुक्ति पहली बार हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एपीएमसी के चेयरमैन अजय शर्मा, प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र अत्री, खेल प्रकोष्ठ के संयोजक अनिल परमार, हिमाचल प्रदेश फुटबाल एसोसिएशन के नरेश राणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय रिंटू, विकास शर्मा समेत अन्य ने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि हमीरपुर जिले के तीन युवा अफसरों को एक साथ प्रदेश के तीन जिलों का उपायुक्त लगाया गया है। यह जिले की जनता के लिए गर्व का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed