{"_id":"604a02308ebc3e59067db133","slug":"himachal-news-first-to-fourth-class-school-may-not-open-in-april-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अप्रैल से पहली से चौथी कक्षा तक स्कूल खुलने के आसार कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अप्रैल से पहली से चौथी कक्षा तक स्कूल खुलने के आसार कम
Fri, 12 Mar 2021 12:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में एक अप्रैल से पहली से चौथी कक्षा तक स्कूल खुलने के आसार कम हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने से शिक्षा विभाग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 31 मार्च तक इन छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों की ऑनलाइन परीक्षाएं ली जा रही हैं। एक अप्रैल से सरकारी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होना है।
विज्ञापन
आने वाले दिनों में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में इसको लेकर चर्चा की जाएगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल कुछ दिन तक स्कूल बंद रखना ठीक रहेगा। छोटे बच्चों से कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए बनाए गए नियमों का पालन करवाना आसान नहीं है। ऐसे में सरकार को प्रस्ताव भेजकर पहली से चौथी कक्षा के स्कूल फिलहाल बंद रखने की मांग की जाएगी। इसको लेकर अंतिम निर्णय सरकार ही लेगी।
विज्ञापन
पांचवीं से 12वीं कक्षा तक स्कूलों को फरवरी से प्रदेश में खोल दिया गया है। सरकारी स्कूलों में इन दिनों इन कक्षाओं के विद्यार्थियों की परीक्षाएं ली जा रही हैं। 31 मार्च को इन कक्षाओं का वार्षिक परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया जाना है। बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं अप्रैल में होनी हैं। निजी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू कर दिया गया है। राजधानी शिमला समेत कई शहरों में निजी स्कूलों में पांचवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के चलते विद्यार्थियों को एक दिन छोड़कर बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन