फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: farmers purchasing blitox medicine at higher prices from market

महंगे दामों पर ब्लाइटॉक्स दवा खरीदने को मजबूर बागवान

Fri, 25 Sep 2020 12:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमी चंद भंडारी, अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू/खराहल
अमी चंद भंडारी, अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू/खराहल Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 25 Sep 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: farmers purchasing blitox medicine at higher prices from market
सांकेतिक तस्वीर

प्रदेश के बागवानी विभाग के प्रसार और विक्रय केंद्रों में बागवानों को ब्लाइटॉक्स दवा नहीं मिल रही हैं। बताया जा रहा है कि इस दवा पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे पहले बागवानों को उद्यान विभाग विक्रय केंद्रों में किफायती दरों पर यह दवा को मुहैया करता था। इस साल बागवानों को दवा विक्रय केंद्रों पर उपलब्ध नहीं हो रही है।

विज्ञापन


ऐसे में सेब उत्पादित जिलों में हजारों बागवानों को मंहगी दरों पर बाजार से दवा को खरीदना पड़ रहा है। सेब तुड़ान के बाद इस दवा का छिड़काव बगीचों में कैंकर जैसी बीमारी के रोकथाम के लिए किया जाता है। घाटी के बागवान अमित ठाकुर, रोशन ठाकुर, चमन ठाकुर, राकेश, चुनी लाल, मुनीष भंडारी, नवीन, कैलाश ठाकुर, लाल चंद तथा अभिषेक आदि का कहना है कि ब्लाइटॉक्स दवा प्रसार केंद्रों में उपलब्ध नहीं हो रही है।
विज्ञापन


बागवानों को बाजार से मंहगी दरों पर दवा खरीदनी पड़ रही है। सदर फल और सब्जी उत्पादक संगठन के अध्यक्ष लाल चंद ठाकुर ने कहा कि सेब तुड़ान के बाद ब्लाइटॉक्स दवा की स्प्रे करना जरूरी होता है। इससे कई बीमारियों की रोकथाम होती है। इधर, बागवानी विभाग के उपनिदेशक डॉ. विद्या प्रकाश बैंस ने कहा कि सरकार न कुछ दवाओं के प्रयोग पर रोक लगाई है। इस दवा के बदले कौन सी नया दवा आएगी। यह स्प्रे शेड्यूल में ही पता लग सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed