फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal News: Due to rainy season kiratpur manali four lane inauguration after August

Bilaspur: अब अगस्त के बाद होगा किरतपुर-मनाली फोरलेन का उद्घाटन, बारिश के कारण हो रहा है भूस्खलन

Fri, 30 Jun 2023 12:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 30 Jun 2023 12:30 PM IST
सार

बरसात शुरू होने से फोरलेन पर जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। अगर ट्रायल के तौर पर फोरलेन को शुरू भी कर दिया जाता है तो यह सुरक्षा की दृष्टि से खतरा बन सकता है।

विज्ञापन
Himachal News: Due to rainy season kiratpur manali four lane inauguration after August
किरतपुर-मनाली फोरलेन - फोटो : संवाद

विस्तार

किरतपुर-मनाली फोरलेन पर सफर करने के लिए अभी करीब दो से तीन माह का और इंतजार करना पड़ सकता है। फोरलेन को अगस्त के बाद ही लोगों को समर्पित करने की तैयारी है। लगातार बारिश के कारण फोरलेन को ट्रायल के लिए खोलने पर भी अभी संशय बना हुआ है। उक्त फोरलेन को 15 जून तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन निर्धारित समय तक फोरलेन का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ। अप्रैल और मई में लगातार हुई बारिश के कारण निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने में देरी हुई है।

विज्ञापन


हालांकि, एनएचएआई ने केंद्र सरकार को लिखा था कि 15 जून तक नेरचौक तक फोरलेन तैयार कर देंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी कई मंचों से यह घोषणा कर चुके थे कि 15 जून को फोरलेन शुरू होगा। लेकिन बारिश ने इसमें बाधा डाल दी। जिला प्रशासन ने ट्रायल के लिए फोरलेन को शुरू कर दिया था, लेकिन बाद में इसे आवाजाही के लिए बंद कर दिया ताकि इसका निर्माण कार्य समय से पूरा हो सके।
विज्ञापन


लेकिन अब बरसात शुरू होने से फोरलेन पर जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। अगर ट्रायल के तौर पर फोरलेन को शुरू भी कर दिया जाता है तो यह सुरक्षा की दृष्टि से खतरा बन सकता है। जिला प्रशासन ने कैंची मोड़ से बिलासपुर के मंडी-भराड़ी तक फोरलेन पर आवाजाही को 20 दिन से बंद किया है। हालांकि, फोरलेन को भवाणा तक पूरा तैयार कर लिया गया है। जकातखाना में रेल लाइन के फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर भी डबललेन तैयार है लेकिन अब बरसात के कारण उद्घाटन में देरी हो रही है। समलेटू और थापना की पहाड़ी में लगातार भूस्खलन हो रहा है। हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने फोरलेन का दौरा किया था। जिसके बाद उन्होंने कहा था कि वह पूरी रिपोर्ट की जांच करेंगे, उसके बाद ही उद्घाटन की तिथि तय होगी। इससे साफ है कि अब बरसात के बाद ही यह फोरलेन शुरू हो सकेगा। 


फोरलेन का उद्घाटन अगस्त के बाद ही होगा। वहीं फोरलेन को ट्रायल के तौर पर खोलने के लिए विचार किया जा रहा है। जैसे ही ट्रायल के लिए खोलने का निर्णय होगा, लोगों को इसके बारे में सूचित कर दिया जाएगा। - आबिद हुसैन सादिक, उपायुक्त बिलासपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed