{"_id":"5f7efc8c6218f6410c171a09","slug":"himachal-news-drunk-panchayat-secretary-creates-ruckus-in-sdm-office-in-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में धुत पंचायत सचिव पहुंचा एसडीएम कार्यालय, बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में धुत पंचायत सचिव पहुंचा एसडीएम कार्यालय, बुलानी पड़ी पुलिस
Thu, 08 Oct 2020 07:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, सलूणी (चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क, सलूणी (चंबा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 08 Oct 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
एसडीएम कार्यालय सलूणी में वीरवार को आयोजित बैठक में एक पंचायत सचिव शराब पीकर पहुंच गया। नशे में पंचायत सचिव पंचायत निरीक्षक से उलझ पड़ा। हालांकि उसे एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों ने समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। मेडिकल करवाने के बाद सचिव के शराब पीने की पुष्टि हो गई है। शुक्रवार को पंचायत सचिव को एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस ने पंचायत सचिव के खिलाफ सरकारी बैठक में शराब पीकर जाने का मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही सचिव के खून का नमूना लेकर शराब की मात्रा जांचने के लिए धर्मशाला भेजा है। जानकारी के अनुसार एसडीएम सलूणी ने अपने कार्यालय में विकास खंड सलूणी के सभी पंचायत सचिवों की बैठक बुलाई थी। बैठक में पंचायत सचिवों से उनकी मासिक रिपोर्ट के बारे में पूछा जा रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान पिछला डियुर पंचायत का सचिव रिपोर्ट को लेकर पंचायत निरीक्षक से बहसबाजी करने लगा। इससे उसके नशे में होने का शक हुआ। हालांकि पंचायत सचिव को एसडीएम सलूूूणी किरण भड़ाना समेत खंड विकास अधिकारी ने चुप होने के लिए कहा। मगर पंचायत सचिव नशे में किसी की भी बात नहीं मानने को तैयार नहीं था। इसके चलते एसडीएम ने पुलिस चौकी सलूणी में फोन करके पुलिस को बुलाया और पंचायत सचिव का मेडिकल करवाने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने पंचायत सचिव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलूणी लेकर पहुंची।
विज्ञापन
यहां उसका मेडिकल करवाया गया। मेडिकल में चिकित्सकों ने पंचायत सचिव के शराब पीने की पुष्टि की है। इसके बाद पंचायत सचिव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसडीएम सलूणी किरण भड़ाना ने बताया कि बैठक में शराब पीकर आने वाले पंचायत सचिव का मेडिकल करवाया गया है।
पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है। डीएसपी सलूणी शेर सिंह ने बताया कि एसडीएम कार्यालय में शराब पीकर बैठक में पहुंचे पंचायत सचिव के मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है। शुक्रवार को सचिव को एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।