{"_id":"60ee9ce48ebc3ecca53d4d03","slug":"himachal-news-drunk-ias-officer-threatens-hotel-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में सीनियर आईएएस अफसर पहुंच गया होटल, कर्मचारियों को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में सीनियर आईएएस अफसर पहुंच गया होटल, कर्मचारियों को धमकाया
Wed, 14 Jul 2021 01:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:45 PM IST
सार
सीनियर आईएएस अफसर मौजूदा समय में सरकार में महत्वपूर्ण पद पर तैनात हैं। सारी घटना होटल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पर्यटन निगम के होटल होली डे होम में एक सीनियर आईएएस अफसर ने जमकर हंगामा किया। अफसर पर आरोप है कि वह नशे में थे। वह सोमवार सुबह सात बजे बारिश में भीगते हुए अकेले होटल में पहुंचे। पांव में चपल थी। उन्होंने होटल में तैनात कर्मचारियों से तुरंत कमरा खोलने के लिए कहा, लेकिन कर्मचारियों ने बिना पहचान के कमरा देने से साफ इनकार कर दिया। इस पर अफसर भड़क गए और कर्मचारियों को तबादला करने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
इनकी हालत ऐसी थी कि कर्मचारी उनको आईएएस अफसर मनाने को तैयार नहीं थे। लेकिन जब वह उन्हें फिर से धमकाने लगे तो कर्मचारियों ने अपने उच्च अधिकारी को घटना की जानकारी दी। क्रॉस चेक करने के बाद कर्मचारियों को पता चला कि यह सही में एक सीनियर आईएएस अफसर हैं और मौजूदा समय में सरकार में महत्वपूर्ण पद पर तैनात हैं। इसके बाद उन्हें होटल का कमरा मुहैया करवाया गया।
विज्ञापन
जानकारी मिलने के बाद होटल प्रबंधन पुलिस में भी शिकायत दर्ज नहीं करवा पाया। बाद में वह बिना पैसा चुकाए सुबह करीब 11 बजे निकल गए। बताया जा रहा है कि यह अधिकारी अन्य अफसरों के साथ पार्टी में थे। पार्टी खत्म होने के बाद बाकी अफसर अपने घर चले गए लेकिन यह अफसर होटल में आ गए। सारी घटना होटल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इस पूरे प्रकरण की जानकारी सीएम कार्यालय को भी दे दी है।
विज्ञापन