{"_id":"61769e961f11a93c1547f8c9","slug":"himachal-news-door-to-door-covid-vaccination-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: अब लोगों को घर-घर लगेगी कोविड वैक्सीन, 30 नवंबर तक सौ फीसदी दूसरी डोज देने का रखा लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: अब लोगों को घर-घर लगेगी कोविड वैक्सीन, 30 नवंबर तक सौ फीसदी दूसरी डोज देने का रखा लक्ष्य
Tue, 26 Oct 2021 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 26 Oct 2021 05:00 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में 60 प्रतिशत आबादी को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। प्रदेश में 55 लाख 23 हजार पात्र लोग हैं, जिनका कोविड -19 के खिलाफ टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज में भी नंबर वन आने के लिए प्रदेश सरकार ने लोगों को घर-घर वैक्सीन लगाने की योजना तैयार की है। सरकार ने 30 नवंबर तक हिमाचल प्रदेश के सौ फीसदी लोगों को दूसरी डोज देने का लक्ष्य रखा है। इसके चलते यह प्लान तैयार किया है। वहीं, दूसरी ओर स्कूली विद्यार्थियों में कोरोना के मामले बढ़ने पर शिक्षा विभाग ने स्कूल बंद करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग से राय मांगी है। हिमाचल में बीते एक सप्ताह से 25 से 30 छात्र कोरोना संक्रमित हो रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में 60 प्रतिशत आबादी को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। प्रदेश में 55 लाख 23 हजार पात्र लोग हैं, जिनका कोविड -19 के खिलाफ टीकाकरण किया जा रहा है। किन्नौर जिले में 100 फीसदी लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। लाहौल-स्पीति 85 फीसदी लक्ष्य हासिल कर दूसरे स्थान पर है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि 30 नवंबर तक हिमाचल में लक्षित सभी लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य रखा है। लोगों को घर-घर जाकर वैक्सीन लगाने का भी प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन
मोदी ने हिमाचल, शाह ने जम्मू को दूसरी डोज में नंबर वन पर आने को कहा
कोरोना वैक्सीन की पहली डोज में नंबर वन पर आने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवाद के दौरान हिमाचल सरकार को दूसरी डोज में भी नंबर वन पर आने के लिए कहा है। वहीं जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने वहां एक जनसभा में जम्मू-कश्मीर सरकार को पहले नंबर पर आने की बात कही है।
विज्ञापन