{"_id":"5f79c10b8ebc3e9c021676ed","slug":"himachal-news-demand-for-vitamin-c-and-immunity-enhancing-medicines-increased-500-fold-during-the-corona-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में 500 गुना बढ़ी विटामिन सी और इम्युनिटी बढ़ाने वाली दवाइयों की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में 500 गुना बढ़ी विटामिन सी और इम्युनिटी बढ़ाने वाली दवाइयों की मांग
Mon, 05 Oct 2020 10:59 AM IST
अरविन्द ठाकुर
सचिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
सचिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 05 Oct 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
विटामिन सी
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना काल में विटामिन-सी और अन्य इम्युनिटी बढ़ाने वाली दवाइयों की मांग 500 फीसदी से भी ज्यादा पहुंच गई है। कोविड अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों में भी पॉजिटिव मरीजों को यही दवाइयां दी जा रही हैं। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए लोग भारी मात्रा में काढ़ा और च्यवनप्राश ले रहे हैं। जिंक और कैल्शियम की खपत भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
शर्मा मेडिकल स्टोर पालमपुर के संचालक मुनीष शर्मा ने बताया कि कोरोना के दौरान विटामिन-सी, बी, कैल्शियम और काढ़े की मांग ज्यादा हो गई है। दिन में 100 के करीब लोग इन्हें खरीद रहे हैं। जसूर से मुकुल, बीडीएच और शिवा मेडिकल स्टोर के संचालकों ने बताया कि विटामिन-सी, जिंक, काढ़ा व च्यवनप्राश की खपत पहले से 500 गुना हो गई है।
विज्ञापन
लोग भारी मात्रा में च्यवनप्राश और काढ़ा खरीद रहे हैं। धर्मशाला और कांगड़ा के मेडिकल स्टोर संचालक सनी और तिलक ने बताया कि कोरोना के दौरान लोगों ने भारी मात्रा में इन दवाइयों की खरीद की है। काढ़ा और च्यवनप्राश भी ज्यादा मात्रा में खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन
कोई भी दवा डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं लेनी चाहिए। कोविड-19 से संक्रमित मरीजों को विटामिन-सी और डी के साथ-साथ अन्य इम्युनिटी बूस्टर दवाइयां भी दी जा रही हैं। सभी सरकारी अस्पतालों में ये दवाइयां निशुल्क उपलब्ध हैं। - डॉ. विक्रम कटोच, स्वास्थ्य अधिकारी जिला कांगड़ा