फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: CM Sukhvinder Singh Sukhu Comment on Anurag Thakur Statement

CM Sukhu: कांगड़ा को जल्द मिलेगा मंत्री पद, अनुराग पर पलटवार; बोले- मेरा कहा हर शब्द एफिडेविट

Mon, 23 Oct 2023 01:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, धर्मशाला/देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, धर्मशाला/देहरागोपीपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 23 Oct 2023 01:31 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि कई मसलों पर केंद्र से राहत राशि मांगी है लेकिन अभी जो सुविधा केंद्र से मिलनी चाहिए थी वह नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन
Himachal News: CM Sukhvinder Singh Sukhu Comment on Anurag Thakur Statement
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जल्द ही कांगड़ा को बड़ा तोहफा दिया जाएगा। कांगड़ा को मंत्री पद भी जल्द मिलेगा। उन्होंने कहा कि आपदा राहत पर उन्होंने जो कह दिया वही उनका एफिडेविट है। भाजपा अभी भी झूठ बोल रही है। विपक्ष को जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका कहा हुआ हर शब्द एफिडेविट है क्योंकि वह प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि कई मसलों पर केंद्र से राहत राशि मांगी है लेकिन अभी जो सुविधा केंद्र से मिलनी चाहिए थी वह नहीं मिल पाई है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को इंद्रुनाग और भागसुनाग को जोड़ने वाली सड़क और पुलों व सड़क का भी शिलान्यास किया। इसके बाद वे धर्मशाला से मंडी के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन

एफिडेविट दे बताए प्रदेश सरकार केंद्र ने नहीं की मदद: अनुराग

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने चुनौती देते हुए कहा कि यदि दम है तो प्रदेश सरकार एफिडेविट दे कि केंद्र सरकार ने आपदा के दौरान कोई मदद नहीं की है। अनुराग मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत ढलियारा में आयोजित कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सत्ता में बैठकर गुमराह कर रहे हैं। ये वही कांग्रेस पार्टी के लोग हैं, जो कोविड वैक्सीन को झूठा बताते थे और आज केंद्र की सहायता को भी झूठा बताते हैं।

कहा कि हिमाचल में आपदा के समय केंद्र सरकार ने 4 किस्तों में 862 करोड़ रुपये देने के साथ ही 11 हजार मकान भी मंजूर किए। ग्रामीण इलाकों की सड़कों के लिए 2700 करोड़ दिए। मनरेगा की बंदिशें भी हटाईं। इसके बावजूद प्रदेश सरकार और कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि केंद्र ने कुछ नहीं दिया। अनुराग ने कहा है कि कुछ लोग राजनीतिक लाभ लेने के लिए उनके परिवार की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं और फिर हाथ जोड़कर माफी मांगते हैं।

कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत 31 अक्तूबर को कर्तव्य पथ पर देशभर से 7500 ब्लॉकों से आए 75 हजार युवा कलश में मिट्टी भरकर लेकर आएंगे। इस मिट्टी से अमृत वाटिका बनेगी। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने शहीदों के परिवारों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री रमेश धवाला, जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा, मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed