फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: centre govt gave nod for Sunni Dam Hydro Electric Project

Himachal News: मोदी कैबिनेट ने 382 मेगावाट की सुन्नी बांध जल विद्युत परियोजना को दी मंजूरी

Thu, 05 Jan 2023 10:12 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 05 Jan 2023 10:12 AM IST
सार

सुन्नी बांध जल विद्युत परियोजना के निर्माण का काम सतलुज जल विद्युत निगम को सौंपा गया है। परियोजना में प्रतिवर्ष 1,382 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन होगा।

विज्ञापन
Himachal News: centre govt gave nod for Sunni Dam Hydro Electric Project
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला और मंडी जिला की सीमा पर सतलुज नदी पर प्रस्तावित 382 मेगावाट की सुन्नी बांध जल विद्युत परियोजना को मोदी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों संबंधी कैबिनेट समिति ने परियोजना के लिए 2,614 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी। परियोजना के निर्माण का काम सतलुज जल विद्युत निगम को सौंपा गया है।

विज्ञापन


परियोजना में प्रतिवर्ष 1,382 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन होगा। परियोजना निर्माण के दौरान प्रदेश के 4,000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। परियोजना प्रभावित परिवारों को दस साल तक प्रति माह 100 यूनिट निशुल्क बिजली मिलेगी। पांच साल में परियोजना का काम पूरा होगा। अगले 40 वर्षों तक हिमाचल सरकार को 2,803 करोड़ रुपये की निशुल्क बिजली सप्लाई होगी।
विज्ञापन


एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंदलाल शर्मा ने बताया कि इस रन ऑफ  रिवर परियोजना में 71 मीटर ऊंचा कंक्रीट ग्रेविटी बांध और इसके सतही पावर हाउस में छह उत्पादन इकाइयां होंगी। उत्पादित विद्युत का लेवलाइज्ड टैरिफ  3.90 रुपये प्रति यूनिट होगा। परियोजना को 70:30 के ऋण इक्विटी अनुपात पर वित्तपोषित किया जा रहा है। परियोजना पूरी होने पर एसजेवीएन इक्विटी पर 16.50 फीसदी का रिटर्न अर्जित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन और पर्यावरण मंजूरी पहले ही प्रदान की जा चुकी है। 266 करोड़ रुपये निर्माण पूर्व गतिविधियों पर व्यय किए गए हैं। कमिशनिंग पर एक फीसदी स्थानीय क्षेत्र विकास निधि सहित हिमाचल सरकार को उत्पादित विद्युत का 13 फीसदी निशुल्क प्रदान किया जाएगा। सुन्नी बांध जलविद्युत परियोजना ग्रिड को 1,382 मिलियन यूनिट हरित ऊर्जा प्रदान करेगी। कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में 1.1 मिलियन टन की वार्षिक कमी करने में सहायक होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed