फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Cement companies are unlikely to cut prices in Himachal Pradesh

हिमाचल में पड़ोसी राज्यों से महंगा ही मिलेगा सीमेंट

Mon, 08 Feb 2021 11:21 AM IST
अरविन्द ठाकुर सरोज पाठक, अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
सरोज पाठक, अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 08 Feb 2021 11:21 AM IST
विज्ञापन
Himachal News: Cement companies are unlikely to cut prices in Himachal Pradesh
फाइल फोटो

हिमाचल में एसीसी, अल्ट्राटेक और अंबुजा कंपनियों के कारखाने होने के बावजूद पड़ोसी राज्यों से महंगा सीमेंट ही मिलेगा। सरकार के तमाम दावों के बावजूद सीमेंट सस्ता होना मुमकिन नहीं है। सीमेंट कंपनियों का तर्क है कि हिमाचल में कच्चे और तैयार माल की ढुलाई केवल ट्रकों से ही होती है जो महंगी पड़ती है। जबकि अन्य राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूटी चंडीगढ़ में रेलमार्ग से कच्चा माल मिलता है।

विज्ञापन


इसी कारण पड़ोसी राज्यों में सीमेंट सस्ता और हिमाचल में महंगा पड़ता है। दूसरा, अगर प्रदेश सरकार खनन पर रायल्टी कम भी करती है तो भी कंपनियों को सस्ता सीमेंट देने पर बाध्य नहीं कर सकती। ढुलाई महंगी होने के चलते ही अन्य कंपनियां हिमाचल में सीमेंट नहीं बेच रही हैं। प्रतिस्पर्धा न होने भी एक कारण है। जो दाम कंपनियां तय करती हैं, लोग उसे चुकाने को मजबूर हैं। प्रदेश में बड़ा कोई बेंडर नहीं है। छोटे बेंडर इनपुट क्रेडिट टैक्स (आईटीसी) क्लेम नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन


इस कारण उन्हें 18 फीसदी तक टैक्स भी भरना पड़ता है। हिमाचल में हर बार चुनावों के दौरान नेता सीमेंट के दाम कम के वायदे करते हैं। लेकिन सीमेंट के दाम बढ़ते दामों के साथ एक और झटका लगा है। प्रदेश में स्थापित सीमेंट फैक्ट्रियों को सिर्फ चूना और पत्थर ही प्रदेश में मिलता है। अन्य रॉ मैटीरियल ट्रकों के माध्यम से बाहरी राज्यों से लाना पड़ता है। रेल यातायात की सुविधा के बाद ही प्रदेश के लोगों को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में हिमाचल में अल्ट्राटेक सीमेंट का दाम प्रति बैग 385, एसीसी का 400,अंबुजा का 395 रुपये है। वहीं पंजाब में अल्ट्राटेक 370, एसीसी 385 और अंबुजा सीमें 375 रुपये बैग मिल रहा है। हरियाणा में अल्ट्राटेक 360, एसीसी 370 और अंबुजा सीमेंट के दाम 370 रुपये हैं। 

प्रदेश में सीमेंट महंगा होने का बड़ा कारण ट्रकों से ढुलाई है। अगर बाहरी कंपनियां यहां सीमेंट बेचना शुरू करेंगी तो उन्हें ट्रकों के माध्यम से यहां सीमेंट पहुंचाना होगा। इससे उन्हें कोई फायदा नहीं होगा। अन्य राज्यों में ट्रांसपोटेशन के लिए ज्यादातर ट्रेन का उपयोग किया जाता है। प्रदेश की कंपनियों को ट्रकों का खर्च उठाना पड़ता है। - कमल ठाकुर, असिस्टेंट कमिश्नर आबकारी एवं कराधान  

जब तक प्रदेश की कंपनियों को प्रतिस्पर्धा नहीं मिलेगी, तब तक सीमेंट सस्ता होने की कोई उम्मीद नहीं है। वहीं अगर प्रदेश सरकार माइनिंग पर ली जाने वाली रॉयल्टी शुल्क को कम करती है तो इससे प्रदेश में सीमेंट सस्ता करने में सहायता मिल सकती है। - रामलाल ठाकुर, पूर्व उद्योग मंत्री एवं वर्तमान विधायक श्री नयनादेवी जी


प्रदेश सरकार सीमेंट के रेट कम करने को काम कर रही है लेकिन अभी कामयाबी नहीं मिली है। सरकार खनन पर रायल्टी कम नहीं करेगी। ऐसा कोई एमओयू नहीं हुआ जिससे रॉयल्टी कम करके सीमेंट के दामों में राहत दिलाई जाए। सरकार इस पर तब तक काम करेगी जब तक कोई रास्ता न निकल जाए। - बिक्रम सिंह, उद्योग मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed