फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal News: beti bachao beti padhao campaign Poster girls at panchayat level in Hamirpur

उत्कृष्ट कार्य करने वाली बेटियां अब पंचायत स्तर पर बनेंगी पोस्टर गर्ल्स

Sat, 11 Jul 2020 01:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 11 Jul 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: beti bachao beti padhao campaign Poster girls at panchayat level in Hamirpur
- फोटो : अमर उजाला

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत अब विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बेटियां पंचायत स्तर पर पोस्टर्स गर्ल्स बनेंगी। प्रत्येक पंचायत की तीन से पांच बेटियों के फोटो पोस्टर्स पर उकेर कर पंचायत के सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाएंगे। इससे बेटियों को उनकी पंचायत में विशेष पहचान मिलेगी और लोगों की सोच बेटियों के प्रति सकारात्मक होगी। पूर्व में जिला स्तर पर बेटियों के पोस्टर्स लगाए गए हैं, लेकिन जिला स्तर पर लगे इन पोस्टर्स में जो बेटियां हैं, उन्हें महज उनके क्षेत्र के लोग ही व्यक्तिगत रूप से पहचानते हैं।

विज्ञापन


इसलिए पंचायत स्तर पर बेटियों के पोस्टर्स लगने से लोग अपनी बेटियों को भी इन पोस्टर गर्ल्स की तरह बनने के लिए प्रेरित करेंगे और अच्छे से पढ़ाई, खेलकूद या बेटियों की पसंदीदा गतिविधि में सहयोग देंगे। इन पोस्टर्स में खेलकूद, संस्कृति, नौकरीपेशा, व्यवसाय, पढ़ाई आदि में मुकाम हासिल करने वाली बेटियों के फोटो लगाए जाएंगे। इसके साथ ही बेटियों की नेम प्लेट घरों के बाहर लगाईं जाएंगी। सीडीपीओ हमीरपुर ने इस योजना को बनाया और डीपीओ ने इसे सरकार व जिला उपायुक्त की स्वीकृति को भेजा।
विज्ञापन


सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद अब पंचायतों से बेटियों की जानकारी लेकर पोस्टर्स बनाना शुरू हो गए हैं। इससे बेटियों के प्रति लोगों की सकारात्मकता बढ़ेगी। सीडीपीओ हमीरपुर बलवीर बिरला का कहना है कि पोस्टर्स बन रहे हैं, इन्हें जल्द पंचायतों में चस्पा करेंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी एचसी शर्मा का कहना है कि यह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की दिशा में बेहतरीन प्रयास है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed