फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: architecture design for day boarding schools in himachal pradesh

Himachal News: डे बोर्डिंग स्कूल बनाने को नामी वास्तुकारों से ड्राइंग तैयार करवाएगी हिमाचल सरकार

Sun, 29 Jan 2023 11:30 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 29 Jan 2023 11:30 AM IST
सार

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि मैदानी, मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार स्कूल बनाए जाएंगे। यह स्कूल अत्याधुनिक सुविधाओं से लेस होंगे।

विज्ञापन
himachal news: architecture design for day boarding schools in himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में बनाए जाने वाले राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूलों के निर्माण के लिए सरकार नामी वास्तुकारों से डिजाइन तैयार करवाएगी। आधुनिक सुविधाओं वाले मॉडल स्कूल बनाने की कवायद शुरू हो गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश की भौगोलिक स्थिति अनुसार 10 फरवरी तक वास्तुकारों से डिजाइन आमंत्रित किए हैं। बीते तीन वर्षों के दौरान एक प्रोजेक्ट पर 20 करोड़ से कम का निवेश करने वाले वास्तुकार इसमें शामिल नहीं हो सकेंगे। प्रदेश में 1500 से 2000 विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से डे बोर्डिंग स्कूल बनाए जाने हैं।

विज्ञापन


हर स्कूल में चार-चार ब्लॉक बनाए जाएंगे। इन स्कूलों में नर्सरी से बारहवीं कक्षा तक एक साथ विद्यार्थी पढ़ सकेंगे। शनिवार को जारी पत्र में उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि मैदानी, मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार स्कूल बनाए जाएंगे। यह स्कूल अत्याधुनिक सुविधाओं से लेस होंगे। इनमें स्टाफ  से लेकर अन्य मूलभूत सुविधाएं अन्य स्कूलों से अधिक होंगी।
विज्ञापन


स्कूलों में अंग्रेजी व हिंदी दोनों माध्यमों में पढ़ाई करवाई जाएगी। 25 से 30 बीघा जमीन पर स्कूलों का निर्माण किया जाएगा। इन स्कूलों में स्टाफ  के रहने के लिए आवासीय सुविधा भी रहेगी। मेस की व्यवस्था भी होगी। खेलकूद के लिए बड़े मैदान तैयार किए जाएंगे। स्कूलों में छुट्टी होने के बाद भी विद्यार्थी शाम को माता-पिता के आने तक यहां रह सकेंगे। उन्होंने बताया कि सरकार के आदेशानुसार हर स्कूल में एक प्रशासनिक ब्लॉक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें प्रिंसिपल के कार्यालय के अलावा शिक्षकों और गैर शिक्षकों के कार्यालय होंगे। ब्लॉक बी में नर्सरी और केजी के बच्चों के लिए छह कमरे और पहली से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के छह कमरे बनाए जाएंगे। म्यूजिक रूम, रेस्ट रूम, मेस, हॉल बनाया जाएगा। ब्लॉक सी में छठी से आठवीं कक्षा के लिए छह कमरे, कंप्यूटर लैब बनाए जाएंगे। ब्लॉक डी में नवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आठ कमरे तैयार किए जाएंगे।


इस ब्लॉक में साइंस लैब, आडिटोरियम, कॉमन रूम, इनोवेशन हॉल, म्यूजिक रूम और स्टूडियो भी बनाए जाएंगे। तीन ब्लॉकों के साथ तीन अलग-अलग खेल मैदान तैयार किए जाएंगे। मॉडल स्कूलों में स्वीमिंग पूल की सुविधा देना भी प्रस्तावित है। शिक्षा निदेशक ने बताया कि वास्तुकारों से डिजाइन प्राप्त होने के बाद सरकार को इससे अवगत कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed