जनवरी 2008 के बाद पीटीए पर लगे टीजीटी के लिए टेट पास होना जरूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार जनवरी 2008 के बाद पीटीए पर नियुक्त टीजीटी के लिए टेट पास होना जरूरी होगा। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सरकार से पीटीए, पैरा और पैट के लिए नियमितीकरण के आदेश जारी होते ही ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है। जिला अधिकारियों से 13 अगस्त तक पीटीए पर लगे टीजीटी की जानकारी देने को कहा गया है। 29 जून 2006 से तीन जनवरी 2008 तक नियुक्त हुए पीटीए शिक्षकों को टेट पास होना जरूरी नहीं रहेगा। इन शिक्षकों पर उस समय के नियमितीकरण नियम लागू होंगे। अन्य शिक्षकों को आज के नियमों के आधार पर नियमित किया जाएगा। उधर, पैट के लिए भी टेट जरूरी नहीं है।
इन शिक्षकों को एनसीटीई की 2011 में जारी हुई अधिसूचना में नियमित किया जाएगा। पैरा को उनके समकक्ष शिक्षकों की तर्ज पर नियमित किया जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने जिलों से इन शिक्षकों के नियमितीकरण के संदर्भ में इनके नियुक्ति पत्र, शैक्षणिक योग्यता के फोटो कॉपी प्रमाणपत्र, आरक्षण से जुड़े पत्र और इन शिक्षकों की अभी तक रही सेवाओं की जानकारी देने को कहा है। इन दस्तोवजों के प्राप्त होने के बाद शिक्षा निदेशालय शिक्षकों को नियमित करने की सूची जारी करेगा।